Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

कैदी ने शिक्षा को हथियार बना रचा इतिहास

कैदी ने शिक्षा को हथियार बना रचा इतिहास, माना जिंदगी में कलम की है अहमियत

कोलकाता, बंदूक छोड़ कलम थामने वाले अर्नब दाम ने जेल में रहते हुए स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण कर नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत की पहल की तो मानवीय पक्ष के आधार पर कोर्ट ने भी उन्हें मौका दिया। लेकिन अब अर्नब मानव शिल्पकार बनना चाहते हैं। साथ ही पीएचडी कर अनुसंधान की ओर बढ़ रहे हैं।

वहीं अर्नब के दिखाए मार्ग पर चल अब दीपक कुमार नाम के एक अन्य कैदी ने भी शिक्षा को हथियार बनाया है और उनकी मानें तो जिंदगी में कलम की अहमियत पर अधिक बल देने की जरूरत है। हथियार जिंदगी को खत्म करने का काम करता है, लेकिन कलम पथ भटके लोगों को सही मार्ग पर लाता है। इसलिए कलम की तुलना बंदूक से नहीं की जा सकती है।

दीपक ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा दी व उन्हें उम्मीद है कि वे इस परीक्षा में सफल भी होंगे। आपको बातें दे कि दीपक को माओवादियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन सजा के दौरान अर्नब के साथ ने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया और अब वो नई जिंदगी की शुरुआत कलम के साथ करने जा रहे हैं।

सुधार गृह के एक अधिकारी की मानें तो साल 2012 में दीपक को माओवादियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के निवासी है। 49 वर्षीय दीपक कभी भिलाई स्टील प्लांट में काम करते थे। वहीं गिरफ्तार के बाद जब अधिकारियों को इस बात की भनक लगी कि वे जेल से भागने के फिराक में हैं तो उन्हें दमदम सुधार गृह में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां वे अर्नब के संपर्क में आए और उन्होंने पढ़ाई की ओर कदम बढ़ाया।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से उन्होंने सामाजिक विज्ञान में एमए की परीक्षा दी व प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं अब हिंदी भाषा व साहित्य में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं और इस बीच उन्होंने नेट की भी परीक्षा दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!