Breaking News :
>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर ? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रायें सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन>>इंटरनेशनल मार्केट में पहुँची उत्तराखंड की मछली>>बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी>>बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन चार जिलों में आंचल दूध की कीमत में हुई बढ़ोतरी

दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने जारी किए आदेश

देहरादून। अमूल के बाद उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन ने चार जिलों में आंचल दूध की कीमत में एक से दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सहकारी समितियों की ओर से लंबे समय से बाजार में तरल पैक्ड दूध की कीमत बढ़ाने की मांग की जा रही थी। फेडरेशन के प्रबंध निदेशक एवं दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने आदेश जारी किए। नैनीताल जिले में स्टैंडर्ड मिल्क 1000 एमएल की कीमत 55 रुपये से बढ़ाकर 57 रुपये, जबकि स्टैंडर्ड मिल्क 500 एमएल के दाम 28 रुपये से बढ़ाकर 29 रुपये, गाय का दूध 500 एमएल 27 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये किया गया।

ऊधमसिंह नगर जिले में स्टैंडर्ड मिल्क 1000 एमएल की कीमत 57 रुपये से 58 रुपये, स्टैंडर्ड मिल्क 500 एमएल की कीमत 29 रुपये की जगह 30 रुपये, टौंड मिल्क 400 एमएल 27 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये किया गया। अल्मोड़ा जिले में टौंड मिल्क 400 एमएल में एक रुपये की बढ़ोतरी कर 23 रुपये किया गया। हरिद्वार में डबल टौंड मिल्क 500 एमएल की कीमत 24 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये किया गया। फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया, चार जिलों में आंचल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अन्य जिलों में दूध के दाम पूर्व की भांति रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!