Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी ईद की मुबारबाद; प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अपने सामूहिक प्रयास से ही हम लोग इस वैश्विक महामारी को जीत सकते हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद पर लोगों को बधाई देते हुए लिखा, “सभी देशवासियों को ईद मुबारक। उन्होंने आगे लिखा कि यह त्योहार, आपसी भाईचारे और मेल-जोल की भावना को मजबूत करने और स्वयं को मानवता की सेवा करने के लिए फिर से समर्पित करने का अवसर है। आइए, हम कोविड-19 से निपटने के लिए सभी नियमों के पालन करने का और समाज और देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें।”

[box type=”shadow” ]प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई

ईद के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशवासियों को ईद की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘ईद-उल-फितर के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। इस त्योहार के मौके पर सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि अपने सामूहिक प्रयास से ही हम लोग इस वैश्विक महामारी को जीत सकते हैं और मानव कल्याण के लिए आगे काम कर सकते हैं। ईद मुबारक !”

देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं आज वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि भी है। इस दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है। साथ ही आज के ही दिन भगवान परशुराम जी की जयंती भी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद के साथ अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अन्य ट्वीट में लिखा, “सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे। भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।”[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!