Breaking News :
>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
देश

सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी

दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राज्य के गठन के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में लिया हिस्सा

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे, जहां राज्य के गठन के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और देशभक्ति के जज्बे की जमकर सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सिक्किम पहुंचते ही उन्हें एक अलग ही ऊर्जा और उत्सव का माहौल महसूस हुआ। उन्होंने यहां के मौसम, हरियाली और शांत वातावरण को अद्भुत बताते हुए इसे “पूरब का स्वर्ग” करार दिया।

उन्होंने कहा कि आज जब कुछ ताकतें देश में विभाजनकारी सोच को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं, तब सिक्किम ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की सच्ची तस्वीर पेश की है। यहां के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से पूरे देश का दिल जीत लिया है।

प्रधानमंत्री ने अपने पिछले दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण वह पहले यहां नहीं पहुंच पाए थे और तब से ही लोगों से मिलने की इच्छा मन में थी, जो अब पूरी हुई। उन्होंने सिक्किम के लोगों की सादगी, विनम्रता और मुस्कान की भी तारीफ की।

उन्होंने रोड शो के दौरान दिखे उत्साह को याद करते हुए कहा कि तिरंगे के साथ लोगों का जोश और देशभक्ति का माहौल लंबे समय तक याद रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की स्वच्छता को भी सराहा और कहा कि यहां के लोग प्रकृति के सच्चे रक्षक हैं।

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि नॉर्थईस्ट भारत के लिए केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि “अष्टलक्ष्मी” है। केंद्र सरकार ‘एक्ट ईस्ट’ के साथ ‘एक्ट फास्ट’ नीति पर काम कर रही है, जिससे इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके।

अपने संबोधन में उन्होंने पर्यटन को सिक्किम की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि छोटे से क्षेत्र में यहां जैव विविधता का विशाल भंडार है। सरकार कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे राज्य के गांव-गांव तक विकास पहुंच सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!