Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

देहरादून में पहली बार पहुँची न्याय देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की डोली

सीआईएमएस कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, देहरादून। चम्पावत से न्याय देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की पावन डोली पहली बार देहरादून पहुँची है, श्री गोल्ज्यू महाराज यात्रा 2026 के अंतर्गत “अपनी धरोहर न्यास” देहरादून के मणिमाई मंदिर में दर्शन देने के बाद सीधे कुआँवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज पहुंची। यहां सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने डोली एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया और गोल्ज्यू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर यूआईएचएमटी कॉलेज के निदेशक रमेश चंद्र जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग निदेशक संजय जोशी, निदेशक जानकी जोशी सहित विभिन्न शिक्षक, कर्मचारीगण और 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा के साथ डोली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सीआईएमएस कॉलेज में स्वागत के उपरांत यात्रा ने शहर के प्रमुख स्थलों—घंटाघर, गोरखाली सुधार सभा गढ़ी कैंट, श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, द्रोण आश्रम (टपकेश्वर कॉलोनी) और मां काली मंदिर रायपुर का भ्रमण किया, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यात्रा को सफल बनाया। पूरे देहरादून में इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। जगह-जगह फूल-मालाओं, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ डोली का स्वागत किया गया।

देहरादून में यात्रा का संयोजन अपनी धरोहर न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट एव योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी (माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, टपकेश्वर महादेव) द्वारा किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!