Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में धीरे-धीरे ठंडा पड़ने लगा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप, 31 मार्च के बाद आज आए सबसे कम मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, नई दिल्ली। देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप अब शांत होता दिख रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 70,421 नए मामले आए और 3,921 संक्रमितों की मौत हुई। 31 मार्च के बाद संक्रमण का सबसे कम आंकड़ा आज दर्ज किया गया है। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,95,10,410 हो गया और मरने वालों की संख्या 3,74,305 हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह महामारी से जुड़े ताजा आंकड़ों को जारी किया।

महामारी की दूसरी लहर की तबाही के मद्देनजर देश के अधिकांश हिस्सों में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन समेत कड़ी पाबंदियां लागू की गई। कई राज्यों को अनलॉक कर दिया गया है लेकिन अभी 12 राज्यों : हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, गोवा, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अब भी सख्त पाबंदी जारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 1,19,501 संक्रमित स्वस्थ हो अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 हो गई। वहीं अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है। 16 जनवरी से देश में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसके तहत अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 25,48,49,301 है जिसमें से 14,99,771 वैक्सीन गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में रविवार तक कोरोना वायरस के लिए 14,92,152 सैंपल टेस्ट किए गए। इसके बाद अब तक देश में कुल टेस्ट किए गए सैंपल का आंकड़ा 37,96,24,626 है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, पूरी दुनिया में अब तक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 175,884,287 हो गया है और 3,799,649 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!