Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

विधानसभा के बजट सत्र का अगला चरण गैरसैंण में होगा या देहरादून, कैबिनेट लेगी निर्णय

विधानसभा के बजट सत्र का अगला चरण गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में होगा या फिर देहरादून में, इसे लेकर निगाहें सरकार पर टिक गई हैं। बजट सत्र गैरसैंण में आहूत हुआ था, जो 25 मार्च से फिर शुरू होना है। अब जबकि कोरोना महामारी का संकट सिर पर है तो ये सवाल खड़ा हो गया है कि सत्र कहां होगा, क्योंकि इसमें बजट पास कराना संवैधानिक बाध्यता है। यदि सत्र देहरादून में होता है तो इसके लिए सरकार को राज्यपाल से अनुमति लेनी होगी। माना जा रहा कि 19 मार्च को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। इस बीच सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्र के सिलसिले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सभी पहलुओं पर चर्चा की।

गैरसैंण में चार मार्च से शुरू हुए बजट सत्र का पहला चरण सात मार्च तक चला। इसका अगला चरण 25 से 27 मार्च तक प्रस्तावित है, जिसमें बजट पास होना है। बजट सत्र के दौरान चार मार्च को विधानसभा में बजट पेश हुआ। साथ ही इसी दिन सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा भी की। इस बीच राज्य में कोरोना वायरस की दस्तक और कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के बाद सत्र कहां होगा, इसे लेकर ऊहापोह बना हुआ है।

दरअसल, राज्य का वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट सदन में पास कराना संवैधानिक बाध्यता है। वहीं, इसी बजट सत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया तो व्यवहारिक रूप से सत्र का अगला चरण वहीं होना चाहिए। अलबत्ता, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यदि सत्र को देहरादून में करना है तो इसके लिए राज्यपाल से अनुमति लेनी जरूरी है। इसके साथ ही सबसे बड़े संकट के रूप में कोरोना से रोकथाम को प्रभावी उपाय उठाने आवश्यक है।

इस बीच सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सत्र के मद्देनजर इन सब बिंदुओं पर चर्चा की। विस अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। यदि सत्र गैरसैंण में होता है तो ये भी देखना होगा कि वहां कोरोना न फैलने पाए। वहां अफसरों की संख्या सीमित करने के साथ ही सत्र की अवधि कम की जा सकती है। यदि दून में कराना है तो इसके लिए राज्यपाल से आग्रह करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि निर्णय सरकार को लेना है कि सत्र गैरसैंण में ही किया जाए या फिर दून में। सरकार जो भी निर्णय लेगी, उसी के अनुरूप विधानसभा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।

उधर, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 19 मार्च को बुलाई गई है। माना जा रहा कि बजट सत्र कहां आयोजित किया जाए, इस पर कैबिनेट फैसला लेगी। सूरतेहाल, 19 मार्च को सत्र के आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!