Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखण्ड

विवादित अफसरों को सेवा विस्तार दे रही भाजपा से जनता त्रस्त – कांग्रेस

उत्तरकाशी में कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए कमर कसी

उत्तरकाशी। कांग्रेस ने आगामी निकाय चुनावों में उत्तराखंड में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। उत्तरकाशी के गांधी वाचनालय में जिला और नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्तरकाशी के प्रभारी सूर्यकांत धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सूर्यकांत धस्माना ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात वर्षों के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। अनिल यादव जैसे विवादित व्यक्तियों को महत्वपूर्ण पदों पर सेवा विस्तार दिया जा रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट और नैनीताल हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने से बचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है और भाजपा सरकार के संरक्षण में बड़े पैमाने पर भर्ती घोटाले हुए हैं। उन्होंने खनन का काम निजी कंपनियों को सौंपने और राज्य में शराब की दुकानों की बढ़ती संख्या पर भी सवाल उठाए।

चारधाम यात्रा और महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता

चारधाम यात्रा में इस वर्ष अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा, जिसके चलते तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी आई। धस्माना ने यह भी कहा कि पिछले सात वर्षों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार और हत्या के मामले बढ़े हैं। कई मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता के चलते अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमल रावत ने भरोसा दिलाया कि पार्टी आगामी निकाय चुनावों में उत्तरकाशी नगर पालिका में अध्यक्ष और पार्षद पदों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया गया है और आरक्षण घोषित होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

जिला अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं का असर अब खत्म हो चुका है। असमंजस में पड़े कई पुराने कार्यकर्ता वापस कांग्रेस में लौट रहे हैं, जो निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में प्रदेश महामंत्री घनानंद नौटियाल, जगमोहन रावत, विजय सेमवाल, शिशपाल पोखरियाल, कविता जोगेला, राखी राणा, सविता राणा और अन्य कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं और कांग्रेस का परचम फिर से लहराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संकट काल में पार्टी के साथ खड़े रहने वालों का सम्मान किया जाएगा, जबकि पार्टी छोड़ने वालों को पछताना पड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!