Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्ड

केदारनाथ उपचुनाव- चोपता में पकड़ी गई अवैध शराब, कांग्रेसियों ने किया जमकर हंगामा

चोपता में शराब पर हुआ हंगामा

शराब को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

भाजपा का आरोप- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

चोपता। जिसका डर था वही बात हो गयी..केदारनाथ उपचुनाव में शराब शराब का खेल भी शुरू हो गया। रविवार की रात चोपता बाजार में शराब से लदी कार और एक अन्य वाहन पकड़ा गया। कार के शीशे में सदस्य भाजपा कार्यसमिति का स्टिकर लगा हुआ था।

दून नंबर की कार व ट्रक पकड़े जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत, विक्रम नेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। सभी मिलकर भाजपा के खिलाफ नारे लगाने लगे। रात में उखीमठ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए।

इस मुद्दे के भड़कने के बाद केदार विधानसभा के प्रचार ने नया रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को इस मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे को दोषी ठहराने पर तुली है। माहौल गर्म हो रखा है।

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

चोपता के बाजार मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की गाड़ी में पकड़ी गई शराब को लेकर भाजपा का बयान उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत को चरितार्थ कर रहा है।
उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि जिस गाड़ी को शराब ले जाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पकड़ा उस पर साफ तौर से भाजपा कार्यसमिति सदस्य लिखा हुआ है।

चूंकि केदारनाथ चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है, इस पकड़ी गई शराब और व्यापक स्तर पर हो रही भाजपा की किरकिरी पर भारतीय जनता पार्टी बौखलाहट में पुलिस प्रशासन और जनता को बरगलाने और झूठ परोसने पर उतर आई है।
दसोनी ने कहा “प्रत्यक्षम किम प्रमाणम”प्रत्यक्ष को प्रमाण की कोई जरूरत नहीं होती कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने रात को ही सोशल मीडिया पर लाइव के माध्यम से जनता के सामने सारा सच रख दिया है जिसमें कहीं शक की कोई गुंजाइश नहीं बचती।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वह पदाधिकारी जो विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं वह बताएं कि उन्होंने तुरंत वीडियो क्यों नहीं बनाया और शिकायत क्यों नहीं की?एक ओर जहां शराब पकड़ी गई वहां कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मनोज रावत ,प्रताप नगर विधायक विक्रम नेगी, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, जयेंद्र रमोला ,संतोष रावत इत्यादि ने स्वयं मौजूद थे। भाजपा नेता कहां थे?

दसौनी ने कहा कि जब रायता फैल गया तब भाजपाइयों को झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है।
गरिमा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर जहां एक तरफ स्थानीय लोगों की गाड़ियों की सघन तलाशी ली जा रही है, दूसरी तरफ विधानसभा क्षेत्र में किसी भी सरकारी अधिकारी की तरफ से भाजपा नेताओं और हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली रजिस्ट्रेशन के वाहनों की तलाशी नहीं ली जा रही है।

भाजपा का आरोप- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

दुष्प्रचार के सहारे कांग्रेस फिर कुछ कारनामा करने की सोच रही है, लेकिन झूठ को सौ बार भी बोला जाए तो वह सच नही हो सकता। चोपता बाजार मे शराब की जो गाड़ी पकड़ी गयी वह किसकी है? ड्राइवर तो कांग्रेसी होने की सूचना है। हमारे भाजपा मंडल अध्यक्ष ने तत्काल मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है। कांग्रेस तो शराब से भाजपा का नाम जोड़कर चुनाव को प्रभावित करने का हथकंडा अपना रही है, लेकिन जनता का क्या करेगी। उसे सब पता है।

पहले पहाड़ को डेनिस के मकड़जाल मे फंसाने वाले अब दुष्प्रचार को हवा दे रहे हैं। इसे ही कहते हैं उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे..

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!