Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

सर्दियों की दस्तक के साथ ही पर्यटकों से गुलजार होने लगे मसूरी, धनोल्टी, व्यापारियों के खिले चेहरे 

मसूरी। लंबे सप्ताहांत पर मसूरी, धनोल्टी, कैंपटी पर्यटकों से गुलज़ार रहे। बड़ी संख्या में वाहनों की आमद से मसूरी शहर जाम से जूझता रहा। लंढौर बाजार में घंटाघर से मालिंगार और साउथ रोड पर कई घंटे जाम लगा।

लाइब्रेरी बाजार के गांधी चौक पर यातायात सुचारु बनाए रखने को पुलिस के पसीने छूटे। पिक्चर पैलेस चौक पर भी जाम की स्थिति रही। उधर, लाइब्रेरी बाजार और कुलड़ी बाजार देर रात तक पर्यटकों से गुलज़ार रहे। दिन में कंपनी गार्डन, जार्ज एवरेस्ट, कैंपटी फाल, भट्टा फाल, गनहिल, धनोल्टी में पर्यटकों की खासी चहल-पहल रही। लाइब्रेरी बाजार से बेवर्ली कांवेंट को जाने वाले मोतीलाल नेहरू मार्ग पर नालियों पर जाली नहीं होने से, सुबह से रात तक जाम की स्थिति रही।

लोक निर्माण विभाग दो साल से नालियों के ऊपर जालियां नहीं लगा पाया है, जिसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार और शनिवार को शहर के होटल पर्यटकों से पैक रहे। मसूरी-धनोल्टी और मसूरी-कैंपटी रोड पर पूरे दिन यातायात का दबाव रहा। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को होटलों में 70 से 80 प्रतिशत आक्युपेंसी रही।

संजय अग्रवाल का मानना है कि एनसीआर और दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत के लिए पर्यटकों की आमद, छुट्टियों के अलावा एक कारण हो सकता है। जबकि नवंबर में इतने अधिक पर्यटक कम ही देखने को मिलते हैं। आफ सीजन में पर्यटकों का उमड़ना मसूरी के लिए संजीवनी से कम नहीं है

वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने किया चकराता का रुख
वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे। जिसके कारण लंबे समय बाद चकराता बाजार का सन्नाटा टूटा। यहां पहुंचकर पर्यटकों ने यहां की वादियों का आनंद लिया। शुक्रवार शाम से चकराता में पर्यटकों का आना शुरू हो गया था। शनिवार को यहां पर्यटकों की अच्छी संख्या हो गई।

इस कारण क्षेत्र के होटल, रिसार्ट व होम स्टे 70 प्रतिशत बुक हो गए। अधिकांश पर्यटकों ने रिसार्ट व होमस्टे में रूकना ज्यादा पसंद किया। रात को पर्यटक अपने होटल व रिसार्ट में बोनफायर जलाकर अंताक्षरी खेल कर आनंद लेते नजर आए।

इससे पहले सुबह पर्यटकों ने टाइगर फाल, मोयला टाप, लोखंडी, कोटी कनासर, बैराटखाई, सनराइज व सनसेट प्वाइंट, कोटी के समीप स्थित कोटी बैनाल, वाटर फाल पहुंचकर खूब मस्ती की। हालांकि, सर्दी अधिक होने से पानी से बचे, लेकिन इन प्राकृतिक झरनों की सुंदरता को अपने कैमरों में कैद कर इन लम्हों को यादगार बनाया। इसके साथ ही प्राकृतिक नजारों का लुत्फ भी उठाया।

इस दौरान कई युवा यहां की सुंदर वादियों की रील भी बनाते रहे। पर्यटकों ने छावनी बाजार के समीप स्थित प्राचीन स्वयंभू चिंताहरण महादेव मंदिर व एमईएस लाइन स्थित प्राचीन गुरुद्वारे के भी दर्शन किए। पर्यटकों ने स्थानीय बाजार में स्थानीय उत्पादों की भी खरीदारी। इसके अलावा उन्होंने ऊनी टोपी, वास्केट, दस्ताने व मफलर भी खरीदे।

विंटरलाइन देख हुए रोमांचित
अधिकतर पर्यटक शनिवार शाम मसूरी-चकराता मोटर मार्ग पर स्थित चिरमिरी सनसेट व सनराइज प्वाइंट पर पहुंचे। सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देख पर्यटक काफी खुश हुए और इस दृश्य को उन्होंने अपने कैमरे में भी कैद किया। इसके बाद विंटरलाइन का दीदार कर रोमांचित हुए।

व्यापारियों के चेहरे खिले
लंबे अंतराल के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों के चकराता पहुंचने से व्यापारियों, होटल व रेस्टोरेंट व्यवसायियों के चहरे खिले उठे। स्थानीय उत्पाद बेचने वाले व्यापारी संजय जैन, मनीष कुकरेजा, अमित अरोड़ा, अशोक कुमार गोयल, प्रताप चौहान, राजेंद्र अरोड़ा आदि ने बताया कि पर्यटक सबसे ज्यादा यहां की राजमा को पसंद कर रहे हैं और खरीदकर ले जा रहे थे। इस दौरान गहत की दाल, पहाड़ी सोयाबीन, अखरोट, मंडवे का आटा, घराट में पीसी गई हल्दी, शहद के साथ ही भेड़ की उन से बनी टोपी, मफलर जमकर बिक्री हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!