Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदेश

78वें दिन भी जारी किसान आंदोलन – किसान संगठनों और उनके नेताओं में अब आने लगी हैं आपसी आपसी टूट व टकराव की खबरें

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 फ़रवरी 2021, गुरुवार। तीनों कृषि कानूनों को रद कराने की जिद पर अड़े कृषि कानून विरोधी संगठनों का धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 78वें दिन भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर के शाहजहांपुर, सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर हजारों किसानों अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच किसान संगठनों और उनके नेताओं में आपसी टकराव बढ़ता जा रहा है। यह बात बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं की सिंघु बार्डर हुई बैठक में स्पष्ट नजर आई। पिछले करीब ढाई माह से चल रहे आंदोलन के बावजूद कुछ संगठन टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। कुछ प्रदर्शनकारी संगठन चाहते हैं कि सरकार के साथ टकराव का रास्ता छोड़कर बातचीत करनी चाहिए। करीब चार घंटे तक चली बैठक में विभिन्न संगठनों के नेता किसी एक निर्णय पर नहीं पहुंच सके। कुछ लोगों ने सरकार से बातचीत के मुद्दे को उठाना चाहा, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। हालांकि यह जरूर कहा गया कि आंदोलन का अब राजनीतिकरण होता जा रहा है, जो देश और किसानों के लिए अच्छा नहीं है।

संयुक्त किसान मोर्चा की सात सदस्यीय समन्वय समिति के सदस्य डॉ० दर्शनपाल की ओर से मीडिया में जो सूचनाएं जारी की गई, उनके मुताबिक कृषि कानून विरोधी संगठनों ने सरकार के साथ खुद आगे बढ़कर वार्ता नहीं करने तथा तीन कृषि कानूनों को रद करने से कम पर नहीं मानने का निर्णय लिया है। बैठक में 12 फरवरी से आंदोलन का स्वरूप बदलते हुए उसमें तेजी लाने का निर्णय भी हुआ। इस बैठक में चार प्रमुख निर्णय लिए गए, जिनकी पुष्टि किसान संयुक्त मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव की ओर से की गई है। आंदोलन को जारी रखने को लेकर एकमत नहीं नेता: एक पक्ष कह रहा आंदोलन चलता रहना चाहिए, भले ही एक हजार आदमी इसमें रह जाएं। एक एक पक्ष कह रहा है कि आंदोलन खत्म होना चाहिए और केंद्र की ओर से जो मिल रहा है, वह हासिल हो जाए। विदेश में रहने वाले एक बड़े वर्ग की निगाह भी इस आंदोलन पर टिकी हुई है। वह लगातार इस आंदोलन का फीडबैक हासिल कर रहा है। भारत के अंदरूनी मामलों में विदेशी लोगों के हस्तक्षेप का भी एक विचारधारा विरोध कर रही है। पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी राज्यों के लोग आंदोलन को निपटाने के पक्षधर हैं।

 चार प्रमुख निर्णय 

  •  12 फरवरी से राजस्थान के भी सभी रोड टोल प्लाजा को टोल मुक्त करवाया जाएगा।
  •  14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देश भर में कैंडल मार्च व मशाल जुलूस निकाले जाएंगे तथा अन्य कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम पूरे देश में चलेगा। लोग उसी दिन अपने घरों की छतों पर कैंडल जलाएंगे।
  •  16 फरवरी को किसान मसीहा सर छोटूराम की जयंती के दिन देश भर में कृषि कानून विरोधी एकजुट होकर ताकत दिखाएंगे और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दिन किसान मजदूर दिवस भी मनेगा।
  •  18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक देश भर में रेल रोको कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!