Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा : कोरोना महामारी पर पूरी तरह काबू पाने के लिए अभी भी सावधानी बरतने और कड़ी निगरानी की जरूरत

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2021, शनिवार, नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। लगातार एहतियात बरतने के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइंस पर भी जोर दिया जा रहा है। इस संदर्भ में गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना दिशानिर्देशों को 31 मार्च तक बढ़ाने हेतु पत्र लिखा है। इस पत्र में सभी राज्यों से कहा कि  महामारी को पूरी तरह से दूर करने के लिए सावधानी और कड़ी निगरानी बनाए रखने की जरूरत है।

कोरोना महामारी के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से आग्रह करते हुए, गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि संबंधित प्रशासनिक मंत्रालय और विभाग द्वारा जारी किए गए मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का पालन करने करते हुए सभी गतिविधियों की अनुमति दी गई है। उन्होंने आगे दोहराया कि पड़ोसी देशों के बॉर्डर पर व्यापार के लिए व्यक्तियों और वस्तुओं पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

गृह सचिव ने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं, देश में सक्रिय और नए मामलों की संख्या में पिछले कुछ महीनों में काफी गिरावट आई है। हालांकि, महामारी को पूरी तरह से दूर करने के लिए सावधानी और सख्त निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है।’

विदित रहे कि पिछले दिनों कई दिनों से देश में स्थित महाराष्ट्र में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर राज्य सरकार सतर्क भी है। वहां पहुंचने वाले लोगों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। देश में यही राज्य सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। वहीं पूरी दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर संक्रमित देश बना हुआ है जबकि पहले नबंर पर संक्रमति देश अमेरिका है। देश-दुनिया इस भयानक वायरस से लड़ रही है। इससे बचने के लिए टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। साथ ही लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रति जागरुक भी किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!