Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा की नई टीम के नामों पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व को लगाएगा मुहर

भोपाल में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा की नई टीम के नामों पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सोमवार को मुहर लगाएगा। इस सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ होने वाली बैठक में नाम तय किए जाएंगे।

इसके दो-तीन दिन बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम घोषित किए जाने की संभावना है। इसे देखते हुए पार्टी के नेताओं की नजर दिल्ली पर टिकी हैं।

केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की उपस्थिति में हुई बैठक में शामिल हुए थे। इसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा भी उपस्थित थे।

बैठक में प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन के संबंध में विमर्श हुआ और फिर पदाधिकारियों के नामों का पैनल तैयार कर इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया गया था।

प्रस्तावित टीम में 70 प्रतिशत तक युवा, नए व जुझारू चेहरों को शामिल करने के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल करने पर जोर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन की नई टीम के सिलसिले में सोमवार को बैठक बुलाई है। इसे देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट गुरुवार से दिल्ली में ही डेरा डाले हैं।

बैठक के मद्देनजर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी रविवार को दिल्ली पहुंच गए। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को होने वाली बैठक का अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है, लेकिन यह होनी तय है। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, उत्तराखंड प्रभारी, सह प्रभारी भी भाग लेंगे।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की सोमवार को होने वाली बैठक में उत्तराखंड की तरफ से आंतरिक सुरक्षा और साइबर अपराध के विषय प्रमुखता से रखे जाएंगे:

इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के साथ ही मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन भी हिस्सा लेंगे, जो रविवार शाम भोपाल पहुंच गए।

भोपाल पहुंचने पर मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. पीआर चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर मुलाकात की।

सोमवार को होने वाली बैठक में उत्तराखंड ने अपना एजेंडा तैयार किया है। सूत्रों की मानें तो बैठक में प्रदेश की ओर से अंतरराज्यीय सीमांत क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने, अन्य राज्यों के साथ समन्वय करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और चीन व नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों की सुरक्षा व घुसपैठ पर अंकुश लगाने के विषय रखे जाएंगे। इसके साथ ही पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में जांच दो माह के भीतर पूरी करने में पेश आ रही परेशानी को उठाया जाएगा।

राज्य की तरफ से कैंपा के अंतर्गत राज्य को क्षतिपूरक वनीकरण के लिए मिलने वाली धनराशि में केंद्र की ओर से की जा रही कटौती को घटाकर दो प्रतिशत करने की मांग की जाएगी।

साथ ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के अंतर्गत वन नेशन वन राशनकार्ड और खाद्य सुरक्षा सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। देहरादून घाटी में नए उद्योगों की स्थापना में कठिनाइयां हो रही हैं। इससे राहत पाने के लिए केंद्र से छूट का अनुरोध किया जाएगा। प्रदेश में बैंकिंग व्यवस्था का दायरा बढ़ाने का विषय भी बैठक में रखा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!