Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

सबसे सस्ती 110 cc वाली बाइक है खास

Bajaj की सबसे सस्ती 110 cc वाली बाइक में क्या है खास, जानें सबकुछ

नई दिल्ली, Bajaj CT110 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है और कंपनी ने इसके किक-स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 37,997 रुपये रखी है। वहीं, इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44,480 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। कंपनी ने इसे खासतौर पर ऊबड़-खाबड़ रास्तों और गांव-देहात के लिए डिजाइन किया है।

इसमें हैवी ड्यूटी पार्ट्स और सिंपल डिजाइन दिया है। इस मोटरसाइकिल को विकसित करने के पीछे विचार यह था कि सस्ती कीमत पर एक मजबूत मोटरसाइकिल की पेशकश की जाए। हम अपनी इस रिपोर्ट में Bajaj CT110 के बारे में सबकुछ बताने जा रहे हैं।

डिजाइन और फीचर्स

CT110 एक 110 cc मोटरसाइकिल है और इसे गांव-देहात को टार्गेट करने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने इसका डिजाइन साधारण रखा है। इसमें नए ग्राफिक्स और कलर्स दिए गए हैं। यह मोटरसाइकिल पहले से बड़ी, मजूबत क्रैश गार्ड के साथ 170 mm ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है। मिरर में एक रबर कवर मिलता है और धूल और क्षति से बचाने के लिए फ्रंट सस्पेंशन को रबर की धौंकनी मिलती है। फ्यूल टैंक पर बेहतर ग्रिप के लिए रबर Knee पैड्स और कंफर्ट के लिए पैडेड सीट दी गई है।

इंजन और साइकिल पार्ट्स

CT110 में समान 115 cc इंजन दिया गया है जो कि Platina 110 में मिलता है। यह इंजन 7,000 rpm पर 8.4 bhp की पावर और 5,000 rpm पर 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। रियर में स्प्रिंग में स्प्रिंग सस्पेंशन के साथ 100 mm ट्रेवल मिलता है। बाइक में दोनों तरफ 130 mm ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में बजाज का एंटी-स्किड ब्रेकिंग सिस्टम भी दिय गया है, जो कि कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम के बराबर है।

मुकाबला

Bajaj CT110 का मुकाबला TVS Star City Plus और Hero HF Dawn से है। इसका फ्यूल टैंक 10.5 लीटर का है और एक बार फुल टैंक पर यह 600 से 700 km तक आसानी से चल सकती है। बजाज ने फिलहाल इसकी ARAI रेटेड फ्यूल की जानकारी नहीं दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!