Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

पूरी दुनिया में छाया भारतीय सेना का पराक्रम : रेखा आर्या

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 17 मई 2025, ऋषिकेश। शनिवार को ऋषिकेश में पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला मुखर्जी मार्ग से त्रिवेणी घाट तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस मौके पर दुकानदारों ने फूल बरसाकर यात्रा का शानदार स्वागत किया।

यात्रा के समापन स्थल त्रिवेणी घाट स्थित गाँधी स्तंभ पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने जिस तरह पाकिस्तान को धूल चटाई है और घर में घुसकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत की घाट उतारा, वह हम भारतवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि हम किसी भी आतंकी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया हमने ऑपरेशन सिंदूर में उनकी हस्ती उजाड़ दी।
पूरे यात्रा मार्ग में दुकानदारों ने फूल बरसाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मेयर शंभू पासवान, वर्तमान मेयर अनीता मंमगाई, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, जिला महामंत्री दीपक धमीजा समेत सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।

गंगा आरती में शामिल हुई मंत्री रेखा आर्या

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने माँ गंगा से भारतीय सेना के लिए शौर्य और पराक्रम का आशीर्वाद माँगा और यह कामना की कि भारत की शक्ति विश्व में दिन-रात इसी तरह बढ़ती रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!