Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने पौड़ी नैनीताल चमोली व पिथौरागढ़ जनपद में भारी बारिश की चेतावनी दी है

उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर रुक-रुककर मेघ बरस रहे हैं। इनमें देहरादून में तो हर दिन बारिश से कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पौड़ी, नैनीताल, चमोली व पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दून के अधिकांश इलाकों में हर दिन बारिश हो रही है। इससे मौसम में ठंडक भी बढ़ने लगी है। वहीं, देहरादून की सड़कों पर बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति से लोगों को मुसीबत से भी दो चार होना पड़ रहा है।

गुरुवार को भी मौसम का मिलाजुला असर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पूर्वाह्न व अपराह्न को आसमान में बादलों की आमद रही। वहीं शाम ढलते ही कुछ क्षेत्रों में बारिश की बौछार पड़ी। राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में दोपहर बाद आसमान में मेघ गरजे और झमाझम बरसे भी।

हालांकि बाद में मौसम का मिजाज फिर सामान्य हो गया। बारिश के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। बहरहाल दून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 31.3 व 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, विकासनगर व आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम गति की बारिश भी हो सकती है। राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पौड़ी, नैनीताल, चमोली व पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!