Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

करनाल : किसान आंदोलन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बैठक सफल

  • लाठीचार्ज की होगी न्‍यायिक जांच

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, करनाल। करनाल के लघु सचिवालय में चल रहा किसानों का पड़ाव पांचवें दिन समाप्‍त हो गया। किसान नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता सफल रही। दोनों पक्षों ने सामने आकर सहमति जताई। वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि बैठक से पहले संयुक्‍त किसान मोर्चा के वरिष्‍ठ नेताओं से बातचीत हो चुकी थी। मांग मान ली गई है। अब किसान नेता जाट धर्मशाला के लिए रवाना हो गए हैं। वहां पर आंदोलनकारी मौजूद हैं।

करनाल में किसानों का धरना समाप्‍त हो गया है। करनाल किसान आंदोलन का पांचवां दिन अहम साबित हुआ। सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह, डीसी निशांत कुमार यादव और एसपी गंगाराम पूनिया के साथ किसान नेताओं की बातचीत हुई। किसान नेताओं में मुख्‍य रूप से गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने नेतृत्‍व किया। बातचीत सफल रही। इसके बाद दोनों पक्ष मीडिया के सामने आए और सहमति के बारे में बताया। चढ़ूनी ने कहा, मांग मान ली गई हैं। जब तक जांच चलेगी एसडीएम आयुष सिन्‍हा छुट्टी पर रहेंगे। हाईकोर्ट के रिटायर जज इस मामले की जांच करेंगे।

जानिए वार्ता के प्रमुख अंश

एसीएस देवेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्‍य रूप से दो मांगों पर सहमति बनी है। दिवंगत किसान सुशील काजल के परिवार के दो लोगों को डीसी रेट पर नौकरी दी जाएगी। नौकरी एक हफ्ते में मिल जाएगी। इस पर सहमति हुई है।

इसके अलावा एसडीएम आयुष सिन्‍हा मामले में हाईकोर्ट के रिटायर जज के द्वारा न्‍यायिक जांच करवाई जाएगी।

इन दोनों मांगों की अवधि एक महीने रहेगी। इस एक महीने की अवधि में एसडीएम आयुष सिन्‍हा छुट्टी पर रहेंगे।

चढ़ूनी ने कहा, करनाल लघु सचिवालय में पड़ाव अब खत्‍म हो चुका है। लेकिन आंदोलन अभी खत्‍म नहीं हुआ है। बसताड़ा टोल प्‍लाजा पर आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा जजपा के नेताओं का विरोध करते रहेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता भी मांग और सह‍मति से संतुष्‍ट हैं। अब धरना समाप्‍त है। सरकार ने सभी मांग मान ली।

आंदोलन में अब तक क्‍या-क्‍या हुआ

  • 28 अगस्‍त को भाजपा की बैठक के विरोध में करनाल बसताड़ा टोल पर किसान एकजुट हुए।
  • बसताड़ा टोल प्‍लाजा पर रोड जाम करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज की।
  • लाठीचार्ज के विरोध में चढ़ूनी के वीडियो जारी करने के बाद हरियाणा में रोड जाम कर दिया गया।
  • सात सिंतबर को करनाल महापंचायत और लघु सचिवायल घेराव की घोषणा की गई।
  • सात सितंबर को सुबह 11 बजे महापंचायत शुरू हुई।
  • चढ़ूनी, टिकैत और योगेंद्र यादव भी शामिल हुए।
  • प्रशासन ने वार्ता के लिए संदेश भेजा।
  • दिन में तीन बार वार्ता हुई। तीनों बार मांग नहीं मानी गई।
  • किसान नेताओं की तरफ से एसडीएम आयुष सिन्‍हा को सस्‍पेंड करने की मांग की गई।
  • किसान नेता अनाज मंडी महापंचायत के लिए वापस रवाना हुए।
  • करीब पांच बजे लघु सचिवालय घेराव का एलान किया गया।
  • प्रशासन ने पहले कुछ जगहों पर किसानों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में छोड़ दिया।
  • किसानों ने लघु सचिवालय का घेराव कर लिया। लंगर और टेंट लगने शुरू हो गए।
  • आठ सितंबर को दोपहर दो बजे फिर से प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बातचीत शुरू हुई।
  • तीन घंटे तक चली बातचीत असफल रही।
  • टिकैत ने कहा, एसडीएम को सस्‍पेंड नहीं किया जा रहा है। आंदोलन दिल्‍ली की तर्ज पर चलेगा।
  • डीसी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बिना जांच के किसी पर भी कार्रवाई नहीं की जा सकती, चाहे वो अधिकारी, कर्मचारी या आम आदमी क्‍यों न हो। ​
  • 10 सिंतबर को भीड़ जुटना शुरू हुई। पंजाब और उत्‍तर प्रदेश से भी किसान नेता आने लगे।
  • देर शाम तक  सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह करनाल पहुंचे। उन्‍होंने किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया।
  • करीब तीन दौर की बातचीत के बाद दो मांगों पर सहमति बन गई।
  • एसडीएम पर कार्रवाई के मामले में सुबह फिर वार्ता की बात सामने आई।
  • 11 सितंबर यानी आंदोलन के पांचवें दिन सुबह किसान नेताओं ने जाट भवन में बैठक की। इसके बाद मीटिंग में पहुंचे।
  • प्रशासन से बातचीत में सभी मांगें मान ली गईं।
  • सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह और किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने संयुक्‍त रूप से मीडिया के सामने सहमति जताई।

10 सितंबर की शाम को बैठक के प्रमुख अंश

मांग: दिवंगत किसान सुशील के परिवार केा 25 लाख रुपये मुआवजा व स्‍वजन को सरकारी नौकरी।

जवाब: सरकार मांग पूरी करने पर सहमत।

मांग: लाठीचार्ज में घायल किसानों को दो-दो लाख का मुआवजा दिया जाए।

जवाब: सरकार पूरी करने पर सहमत।

मांग: वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिरे आइएएस आयुष सिन्‍हा पर कार्रवाई और जांच।

जवाब: इस पर बातचीत चल रही है।

एसडीएम पर कार्रवाई की मांग पर हो रही बातचीत

आइएएस आयुष सिन्हा पर कार्रवाई और जांच को लेकर शनिवार सुबह नौ बजे फिर दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हो गई थी। वहीं देर शाम वार्ता समाप्त होने के बाद किसान नेताओं के चेहरे पर सुकून साफ नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

वार्ता के बाद किसान नेताओं ने पड़ाव के तंबू में एलान कर दिया कि शनिवार का दिन ऐतिहासिक होगा।

 बातचीत रही सकारात्मक 

उपायुक्त निशांत यादव ने बताया कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत सकारात्मक रही। कई बिंदुओं पर प्रशासन व किसानों के बीच सहमति बनी है।

किसानों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी, सुरेश कौथ, रतन मान, सेवा सिंह आर्य, राजेंद्र आर्य दादूपुर, रामपाल चहल, जगदीप सिंह औलख, गुरुमुख सिंह, राकेश बैंस, जसबीर भट्टी, मंजीत सिंह चौगांव, एडवोकेट मुनीष लाठर व अजय सिंह राणा शामिल थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.