Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

सनातन धर्म मंदिर, नेहरू काॅलोनी में संपन्न हुआ निर्धन कन्या का विवाह

सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी द्वारा अब तक सामूहिक रूप से 32 विवाह किये जा चुके हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 23 नवम्बर 2025, देहरादून। आज, रविवार, 23 नवम्बर को नेहरू कॉलोनी, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर द्वारा एक निर्धन कन्या का विवाह संपन्न किया गया। सनातन धर्म मंदिर की ओर से सामूहिक रूप से यह 32वाॅ विवाह सम्पन्न किया गया।

सनातन धर्म मंदिर के मुख्य प्रधान शिवकुमार ने बताया कि जब से मंदिर की नींव पड़ी है, मंदिर में निर्धन कन्याओं का विवाह सामूहिक रूप से सभी मिलकर करते हैं, जिसमें दान-दहेज व भोजन आदि की व्यवस्था मंदिर की ओर से की जाती है। कोई भी निर्धन गरीब कन्या, जिसके माता-पिता नहीं हों या गरीब स्थिति में हों, उन बेटियों की शादी सनातन धर्म मंदिर की ओर से निःशुल्क की जाती है। इस पावन कार्य में मंदिर की महिला मंडल पदाधिकारी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं तथा सभी सेवादार मिलकर कन्यादान का कार्य सम्पन्न कराते हैं। इस अवसर पर कमलेश रमन ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर द्वारा आगे भी इसी प्रकार से गरीब कन्याओं का विवाह किया जाता रहेगा।

जिस परिवार की बेटी की आज शादी हुई वह मदन सिंह रावत की पुत्री भारती रावत (वधु), एच-ब्लॉक नेहरू कॉलोनी की रहने वाली है तथा जिसके साथ कन्या का विवाह सम्पन्न हुआ वह सुरेश लाल (वर) पुत्र कृष्णा लाल, चंद्रमणि आईएसबीटी, देहरादून के निवासी हैं।

सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी के पंडित सुनील दीक्षित एवं पंडित रमाकांत नौटियाल द्वारा यह विवाह कार्य को सम्पन्न कराया गया।

सेवादारों में मुख्य रूप से मंदिर के प्रधान शिव कुमार (गुड्डू), वी,के. छतवाल, प्रदीप सुदी, अलका दत्ता, डी.एस. कठैत, कमलेश रमन, बीना वाली, नीलम वाधवा, सुनीता गोयल, सुषमा मित्तल, विजय अग्रवाल, राज वाधवा, सोनू गाँधी, प्रिया गाँधी, करिश्मा सुदी, रजनी काला, आदि तथा वर-वधु की ओर से लोग मौजूद रहे।

समस्त उपस्थित समाजसेवी जनों द्वारा वर-वधु को आशिर्वाद देते हुए, उनके सफल वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई दी। सनातन धर्म मंदिर समिति की यह पहल नितांत सराहनीय एवं प्रेरणप्रद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!