Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
फिल्म-जगतमनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग की

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 9 सितम्बर 2025, मुम्बई। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं। ट्रेलर देखने के बाद ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन शुरुआती रिस्पॉन्स उतना दमदार साबित नहीं हुआ, जितनी उम्मीद की जा रही थी।

ओपनिंग कलेक्शन और वीकेंड परफॉर्मेंस

रिलीज के पहले दिन ‘बागी 4’ ने 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन गिरकर 9.25 करोड़ रुपये रहा। रविवार को थोड़ी बढ़त मिली और फिल्म ने 10 करोड़ का कारोबार किया।

मंडे टेस्ट का हाल

सोमवार को फिल्म का कलेक्शन और गिर गया। चौथे दिन ‘बागी 4’ ने केवल 2.54 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 33.79 करोड़ रुपये पहुंचा है। करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए इतनी धीमी रफ्तार चिंता का विषय मानी जा रही है।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन

निर्देशक ए. हर्षा और लेखक साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा, हरनाज कौर संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये अहम भूमिकाओं में हैं। संजय दत्त खलनायक के रूप में दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहे हैं।

‘बागी’ सीरीज का सफर

पहली ‘बागी’ फिल्म साल 2016 में आई थी, इसके बाद 2018 में ‘बागी 2’ और 2020 में ‘बागी 3’ रिलीज हुईं। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ‘बागी 4’ इस सीरीज की सफलता को दोहराने में अभी तक नाकाम नजर आ रही है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!