Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रदेश की सभी सीटों पर खिलने जा रहा है राष्ट्रवाद व सुशासन का पुनः कमल : रेखा आर्या

देवभूमि की जनता ने बना लिया है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का मन : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 मार्च 2024, देहरादून। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के नामांकन में बतौर प्रस्तावक शामिल हुई। नामांकन के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आयोजित नामांकन रैली में प्रतिभाग किया। यहाँ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अटल संकल्प ‘अब की बार 400 पार’ की सिद्धि हेतु प्रदेश की सभी सीटों पर राष्ट्रवाद व सुशासन का कमल पुनः खिलने जा रहा है। साथ ही रैली में आया हुआ अपार जनसमूह यह दर्शाता है कि इस बार भी पुनः देवभूमि की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में जनता का जो उत्साह देखने को मिला वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के जनहितकारी नीतियों का ही प्रतिफल है।

मंत्री रेखा आर्या ने आए हुए जनसमूह को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।कहा कि आज केंद्र में मोदी और राज्य में धामी की डबल इंजन की सरकार में लगातार अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में कई ऐतिहासिक योजनायें चल रही है। आज देवभूमि में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, देहरादून-दिल्ली फोर लेन सड़क योजना, स्मार्ट सिटी, मानसखंड, केदारखंड, बद्रीनाथ-केदारनाथ का पुनर्निर्माण सहित कई योजनाओ पर काम चल रहे हैं।
उन्होंने सभी जनता से आग्रह किया कि आप सभी इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाये और भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर पुनः देश में रामराज्य की स्थापना करने में मोदी जी का सहयोग करें।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित विधायकगण, जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!