Breaking News :
>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्डदेहरादून

पहाड़ों की लाइफ लाइन सड़कों को हर हाल में रखना है दुरुस्त; जिलाधिकारी सविन बंसल जिले के दुर्गम क्षेत्र चकराता के निरीक्षण पर

डीएम  ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए  जजरेट पर तत्काल  रॉक फाल बैरियर बनाने की मौके  पर ही अनुमति, डीपीआर के निर्देश

डीएम ने ध्वेरा, जड़वाला, हईया सुधारीकरण के निर्देश, 10 लाख धनराशि आपदा से मौके पर ही स्वीकृत

डीएम पंहुचे पाटा गांव, ग्राम पंचायत बमराड़ के पाटा गांव भू-धसाव का जियोलॉजिकल सर्वे कराने के डीएम ने दिए निर्देश

पाटा का किया जाएगा ट्रीटमेंट; पुनर्वास का भी है बी प्लान

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 18 जुलाई 2025, देहरादून। मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रेरणा एवं दिशा-निर्देश पर जनमानस को सुगम सुविधा प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को मानसून में आपदा के दृष्टिगत विकासनगर से चकराता तक सडकों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

जजरेट स्लोब स्टेबलाइजेशन कार्य हेतु वन भूमि हस्तांतरण, क्षतिपूर्ति का था पेंच; डीएम ने आपदा एक्ट में विशेष शक्ति का प्रयोग कर मौके पर ही जारी की अनुमति; लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट में खतरनाक बने स्लाइड जोन का निरीक्षण किया। यहाँ पर करीब 180 मीटर दायरे में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन का मलबा सड़क पर आ रहा है। जिससे बार बार सड़क बाधित होती है। डीएम ने आपदा एक्ट के तहत वन भूमि अधिग्रहण की मौके पर स्पेशल स्वीकृति प्रदान करते हुए लोनिवि को जजरेट स्लाइड जोन पर स्लोप प्रोटेक्शन वर्क शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत डीएम ने कंटिजेंसी प्लान के तहत स्लाइड जोन के दोनों तरफ अतिरिक्त वाहनों की तैनाती रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही लोनिवि को जजरेट स्पाट पर मैन पावर और मशीनरी तैनात रखते हुए सडक पर आने वाले मलबे का तत्काल निस्तारण करने को कहा।

साहिया के पास सड़क का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने से घाटी क्षेत्र केगाँवों को जोड़ने वाली विद्युत लाइन के खम्भे को बने खतरे को देखते हुए डीएम ने लोनिवि को सडक का पुस्ता रिपेयर और विद्युत पोल को सुरक्षित करने के लिए शीघ्र आंगणन तैयार करते हुए प्रोटेक्शन वर्क शुरू करने के निर्देश दिए।

डामटा पानुआ मोटर मार्ग पर पाट-बमराड के पास सड़क के निचली साइड में हो रहे भूस्खलन से सडक और गाँव के कुछ आवासीय मकानों को बने खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोनिवि को जियोलॉजिकल सर्वे कराते हुए टीएचडीसी के माध्यम से डिजाइन तैयार कराते हुए इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि यहाँ पर स्लाइड जोन के ट्रीटमेंट का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। वहीं कालसी सहिया मोटर मार्ग में ध्वेरा बैंग पर बनी खतरनाक बना हैगिंग राक को हटाने के लिए भी प्लान तैयार करने को कहा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी में ओपीडी, प्रसूति कक्ष, आपातकालीन कक्ष, शल्य कक्ष, औषधि भण्डार, एक्स-रे का में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में लाइट की समस्या पर डीएम ने विभागीय इंजीनियर से लाइट रिपेयरिंग का प्रस्ताव जिला योजना में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएचसी में आरवीजी एक्सरे मशीन रिपेयर कराने, प्रसूति कक्ष में फोकस एलईडी लाइट, ओपीडी व पंजीकरण काउंटर को प्रीफेबरीकेटेड करके स्पेस बडाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सीएचसी में स्थानीय लोग की समस्यायें भी सुनी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चकराता को सभी गांवों का एक केंद्र बिन्दु बताते हुए चकराता से सीएचसी को शिफ्ट नहीं करने की बात प्रमुखता से रखी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के दृष्टिगत जो भी बेहतर होगा वो किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सीएचसी चकराता के नाम दर्ज भूमि का सीमांकन करने और भवन निर्माण हेतु आंगणन शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनता मिलन के बाद डीएम ने सीएचसी के लिए डाकरा में चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्य विभाग को चयनित भूमि का जियोलाजिकल सर्वे एवं भूमि की मृदा परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकासअधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, चकराता प्रेम लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० दिनेश चौहान, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!