Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
फिल्म-जगत

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2’, जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन

विवादों के लंबे दौर के बाद आखिरकार शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता देखी गई।

ओपनिंग डे पर कैसा रहा प्रदर्शन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपनी शुरुआत की है। हालांकि शुरुआती आंकड़े हैं और वीकेंड के दौरान इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि इसकी कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।

पहले पार्ट से तुलना में कमजोर शुरुआत
अगर पहले भाग से तुलना करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। साल 2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ ने पहले दिन लगभग 8.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में सीक्वल की ओपनिंग कमाई लगभग आधी रही, जिससे साफ है कि यह पहले दिन के मामले में पीछे रह गई।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी रिश्तों में विश्वासघात और कथित धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अलग-अलग राज्यों की युवतियों की कहानी दिखाई गई है, जो अपने सपनों को पूरा करने निकलती हैं, लेकिन परिस्थितियों और रिश्तों के चलते उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आ जाता है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।

बॉक्स ऑफिस पर किन फिल्मों से टक्कर?
सिनेमाघरों में इस समय कई अन्य फिल्में भी लगी हुई हैं, जिनसे ‘द केरल स्टोरी 2’ को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ पहले से ही थिएटर में मौजूद हैं। जहां ‘अस्सी’ ने अपने आठवें दिन करीब 42 लाख रुपये कमाए, वहीं ‘ओ रोमियो’ ने 15वें दिन लगभग 87 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती से टिक पाती है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!