Breaking News :
>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

नशे के खिलाफ जन जागरूकता रैली में न्यायपालिका भी उतरी सड़कों पर

नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं को बचाना ही राष्ट्र निर्माण में योगदान : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

देहरादून में नशा उन्मूलन रैली, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी रहे मुख्य अतिथि

जिला न्यायालय से गाँधी पार्क तक निकली रैली, युवाओं को दिया नशामुक्त समाज का संदेश

सजग इंडिया के माध्यम से 15 वर्षों से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं एडवोकेट ललित मोहन जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025, देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार शुक्रवार, 3 अक्टूबर को बार एसोसिएशन एव सजग इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में जिला न्यायालय देहरादून से नशा उन्मूलन एवं विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।

रैली का शुभारंभ नवनिर्मित जिला न्यायालय भवन, देहरादून से हुआ और पलटन बाजार से होते हुए गाँधी पार्क तक रैली निकाली गई। जिसमें जिला न्यायालय के सम्मानित न्यायाधीशगण, बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मन मोहन कंडवाल एवं सचिव, जिला प्रशासन के अधिकारी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के साथ ही विभिन्न स्कूल–कॉलेजों के विद्यार्थी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को नष्ट कर रहा है। उन्होंने सभी से इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वही न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने सजग इंडिया द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के लिए ललित जोशी और सजग इंडिया के सभी सदस्यों की सराहना भी की।
देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल ने अपने संबोधन में NALSA (Legal Services to the Victims of Drug Abuse and Eradication of Drug Menace) Scheme, 2015 की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत नशा पीड़ितों को विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष व राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सदस्य एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि वह सजग इंडिया के माध्यम विगत 15 वर्षों से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पहुँचकर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों में जुड़ना चाहिए। सजग इंडिया का प्रयास है कि हर घर, हर विद्यालय और हर संस्था मिलकर इस बुराई को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ायें।

जन जागरूकता रैली के दौरान एसएसपी, जिला जज देहरादून, पुलिस प्रशासन, देहरादून बार कौंसिल के सदस्य, देहरादून व्यापार मंडल के सदस्य, विभिन्न संस्थाओं के लगभग 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने तख्तियाँ और नारे लगाकर समाज में नशा उन्मूलन का संदेश दिया। साथ ही यह आह्वान किया गया कि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!