Breaking News :
>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
खेल-जगतदेश

चोटिल शिखर धवन, ऐसे कर रहे हैं तैयारी ICC World Cup 2019 की

ICC World Cup 2019: वापसी को बेताब हैं चोटिल शिखर धवन, ऐसे कर रहे हैं तैयारी, देखें VIDEO

ICC World Cup 2019टीम इंडिया के प्रदर्शन से फैन्स और मैनेजमेंट खुश हैं लेकिन एक चिंता सबको सता रही है और वह है शिखर धवन का चोटिल होना। लेकिन चोटिल धवन के फैन्स के लिए खुशखबरी हैं।

नई दिल्ली,ICC World Cup 2019: विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की जोरदार शुरुआत की है। भारत ने पहले दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की और इस जीत की खास बात यह रही कि टीम साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों पर पूरी तरह से हावी रही। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच बारिश में धुल गया।

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन से तो फैन्स और मैनेजमेंट खुश हैं लेकिन एक चिंता सबको सता रही है और वह है शिखर धवन का चोटिल होना। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन ने जबरदस्त शतकीय पारी खेल टीम को तो जीताया लेकिन इसी दौरान वह चोटिल भी हो गए। अंगूठे में फ्रेक्चर की वजह से धवन अगले तीन मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

लेकिन चोटिल धवन के फैन्स के लिए खुशखबरी है। शिखर ने अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है, “जब बुरा समय चल रहा हो तो आप हारकर बैठ सकते हैं या फिर इस वक्त का बेहतर इस्तेमाल कर जोरदार वापसी करने की तैयारी कर सकते हैं। रिकवरी मैसेज के लिए सभी का शुक्रिया।”

गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने धवन के बारे में बात करते हुए कहा, “धवन खेलना चाहते हैं इसलिए हम उन्हें जाने नहीं देना चाहते और यहीं रखना चाहते हैं। वह काफी पॉसिटिव हैं और यही माइंडसेट उनकी चोट से उबरने में मदद करेगा। धवन खेलने के लिए बेताब हैं।”

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर शिखर धवन के बायें हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। धवन 109 गेंद में 117 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे थे। उनके अंगूठे पर टेप लगा हुआ था और ऐहतियातन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान उन्होंने फील्डिंग नहीं की। रविंद्र जडेजा उनकी जगह फील्डिंग करने उतरे थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!