Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगतदेश

लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनी भारतीय महिला कबड्डी टीम, चीनी ताइपे को 35-28 से हराया

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपराजित रहकर जीता विश्व कप 2025 का ख़िताब 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी महिलाओं को बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 नवम्बर 2025, नई दिल्ली। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया। कबड्डी विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला—ग्रुप चरण के सभी मुकाबले जीतकर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और वहां ईरान को 33-21 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरी ओर चीनी ताइपे ने भी अपराजित रहते हुए ग्रुप से आगे बढ़कर सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराकर फाइनल तक पहुंच बनाई।

पीएम मोदी ने दी महिलाओं को बधाई

भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर पूरे दल को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि विश्व कप 2025 जीतकर खिलाड़ियों ने देश को गर्व से भर दिया है।

कोचों ने खिलाड़ियों के जज्बे की तारीफ की

हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारतीय महिला टीम का आत्मविश्वास, फिटनेस और टीमवर्क अद्भुत रहा। उनके मुताबिक, इस स्तर पर लगातार प्रदर्शन करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है और पूरी टीम व सपोर्ट स्टाफ इसकी हकदार है।

वहीं पुनेरी पल्टन के मुख्य कोच अजय ठाकुर ने कहा कि ढाका में लगातार दूसरा विश्व कप जीतना महिला कबड्डी की मजबूती और विकास का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह खेल वैश्विक स्तर पर और अधिक लोकप्रियता हासिल करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!