Breaking News :
>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज>>बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव>>पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज>>लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“धामी सरकार के एतिहासिक निर्णय से धर्म और वर्ग विशेष की तुष्टीकरण राजनीति पर लगेगा अंकुश” : मनवीर सिंह चौहान

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केबिनेट की पहली बैठक में समान नागरिक आचार संहिता क़ानून को प्रदेश में लागू करने के निर्णय एतिहासिक है और इससे धर्म और वर्ग विशेष की तुष्टीकरण की राजनीति पर अंकुश लग सकेगा। मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पहली बैठक में ही इस पर प्रस्ताव लेकर सरकार ने साफ सन्देश दिया है कि सरकार जनता से किये गये वायदों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही सरकार बनते ही इस पर निर्णय लेने की बात कह चुके थे और उन्होंने उस बात पर मुहर लगाकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की। मनवीर चौहान ने कहा कि विपक्षी दलों को भी इसका समर्थन करना चाहिए क्योंकि यह सभी को एक सामान अधिकारों से बांधता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी देश में सामान नागरिक आचार संहिता लागू करने पर जोर दिया है और इससे एक देश एक व्यवस्था के सिद्धांत को मजबूती मिलेगी। मनवीर चौहान ने कहा कि विपक्ष को विरोध के बजाय ऐसी सकारात्मक पहल में समर्थन का भागीदार बनना चाहिए। सरकार चुनाव में किये गये वायदो को लेकर गंभीर है और इसकी झलक मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मिल गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!