Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
स्वास्थ

महंगी पड़ सकती है बार-बार बॉडी चेकअप कराने की आदत, आपको बना सकती है बीमार

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 31 मई 2024, देहरादून। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल कई बीमारियों को बढ़ावा दे रही है। लोग अलग-अलग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिसकी पहचान के लिए उन्हें बॉडी चेकअप की जरूरत पड़ती है। कुछ लोग शरीर में जरा सा बदलाव होने पर ही फुल बॉडी चेकअप करवाने पहुंच जाते हैं। बार-बार वे ऐसा ही करते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये खतरनाक हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इससे बचने की सलाह देते हैं।

फुल बॉडी चेकअप क्यों खतरनाक
अगर आप बार-बार फुल बॉडी चेकअप करवाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं तो इस आदत को बदल लीजिए, वरना महंगा पड़ सकता है। इससे आप मानसिक तौर पर बीमार हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे शरीर को कई दिक्कतें हो सकती हैं, जो आगे चलकर आपकी सेहत के लिए परेशानी कारण बन सकती हैं, इसलिए जबरदस्ती का चेकअप करवाने से बचें और जरा-जरा सी बात पर अस्पताल न जायें।

फुल बॉडी चेकअप ऑफर इग्नोर करें  
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,  कई बार पैथोलॉजी कंपनियां कस्टमर्स को फुल बॉडी चेकअप का ऑफर देती हैं। कम दाम में फुल बॉडी चेकअप जैसी सुविधा वाले ऑफर के चक्कर में न पड़े, क्योंकि कई बार कंप्यूटर पर चेकअप के दौरान कोई कमी हाइलाइट कर दी जाती है। कभी कैल्शियम या विटामिन डी की कमी बता दी जाती है, जिससे दिमाग में एक डर बैठ जाता है और फिर बार-बार चेकअप करवाने लगते हैं।

कब करवाएं फुल बॉडी चेकअप
आप जितनी बार फुल बॉडी चेकअप के लिए जाते हैं, उतनी बार आपका ब्लड निकाला जाता है, जब कुछ कमी बताई जाती है तो लोग दिमाग में भ्रम बैठाकर इलाज करवाने लगते हैं, जो आगे चलकर परेशानी का कारण भी बन सकता है। इसलिए कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के फुल बॉडी चेकअप न करवायें।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *