Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

WWE पहलवान ‘द ग्रेट खली’ ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, कहा – ‘भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है’

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 10 फरवरी 2022, नई दिल्ली। ‘द ग्रेट खली’ ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि वो भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर ही मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूंगा।

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले डबल्यूडबल्यूई पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पंजाब में भाजपा के लिए एक अलग संदेश जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले साल 2021 में द ग्रेट खली ने ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, उस समय इस मुलाकात की भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब खली आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। मगर सारी अटकलें धरी की धरी रह गई। खली ने भाजपा का दामन थाम लिया।

डबल्यूडबल्यूई पहलवान द ग्रेट खली का पूरा नाम दिलीप सिंह राणा है। वह 49 वर्ष के हैं। बताया जाता है कि उन्होंने 5वीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया। पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने गांव में सड़क के लिए पत्थर तोड़ने का काम शुरू किया। उसमें उन्‍हें आमदनी भी हो रही थी और खाना भी मिल जाता था। काम करने के बाद जब वह घर पहुंचते तो अपने सात भाई बहनों के साथ खाना खाते हुए जो भी उन्हें नसीब हुआ खा लेते थे। अपने आकार के कारण उन्‍हें ज्‍यादा खाने की जरूरत थी, लेकिन सभी एक साथ खाते थे और जिसने जितना खाना खाया वहीं हासिल होता था।

विदित रहे कि द ग्रेट खली ( दिलीप सिंह राणा ) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव धिरैणा से हैं। उनके पिता ज्‍वाला राम एक साधारण किसान हैं और उनकी माता टंडी देवी एक गृहिणी हैं। ग्रेट खली की पत्‍नी व एक बेटी भी है। वह अब जालंधर व करनाल में अपनी रेसलिंग अकादमी चला रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!