Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

19 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 28 सितम्बर 2023 तक चलेंगे जैन धर्म के महापर्व ‘पर्वराज पर्युषण’

जैन धर्म में पर्युषण पर्व का विशेष महत्व है : पूज्य आर्यिका आनंदमती माताजी

1 अक्टूबर 2023 को जैन मिलन द्वारा श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गाँधी रोड पर सामूहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 सितम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। जैन धर्म के महापर्व पर्वराज पर्युषण मंगलवार 19 सितम्बर 2023 से प्रारम्भ होने जा रहे हैं जो कि बृहस्पतिवार 28 सितम्बर 2023 तक चलेंगे।

देहरादून में इस वर्ष पर्युषण पर्व पूज्य आर्यिका 105 आनंदमति माताजी एवं पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य एवं दिशा निर्देशन मे भव्य रूप के साथ मनाये जायेंगे। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एव जैन भवन में स्थित जैन मंदिर जी में पूज्य माताजी के सानिध्य मे दसलक्षण महामंडल विधान का भव्य आयोजन होगा, साथ ही श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी, माजरा मे पूज्य क्षुल्लक रत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्री समवशरण महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा।

जैन भवन में चतुर्मास कर रही पूज्य आर्यिका आनंदमती माताजी ने कहा कि जैन धर्म में पर्युषण पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व में जैन धर्म के अनुयायी पूजन, व्रत इत्यादि करते हुए अपने पापो को काटते हैं। वही पूज्य क्षुल्लक रत्न समर्पण सागर जी महाराज ने कहा कि यह पर्व जैन धर्म का महान पर्व है। दसलक्षण धर्म के दस क्रमशः धर्म उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, शौच,संयम, तप, त्याग, अकिंचन्य, ब्राह्मचार्य नाम से जाने जाते हैं। इस पर्व पर जैन अनुयायी तप, त्याग, पूजा, अनुष्ठान करते हुए अपने कर्मों की निर्जरा करते हैं।

उत्सव समिति के संयोजक संदीप जैन द्वारा बताया गया कि दसलक्षण पर्व में प्रतिदिन शाम को 7:00 बजे सभी जैन मंदिरों में भगवान की महाआरती होगी।
श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गाँधी रोड पर प्रतिदिन शाम को 8:00 बजे से जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें 19 सितम्बर 2023 से 27 सितम्बर 2023 तक महिला जैन मिलन, वर्णी विद्यालय, जिनवाणी जाग्रति मंच, महावीर पाठशाला, जैन मिलन मूकमाटी, दिगम्बर जैन महासमिति, जैन मिलन माजरा, श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर समिति माजरा, महिला जैन मिलन राजुल द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

शनिवार, 23 सितम्बर 2023 को भगवान पुष्पदंत स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर्व पर प्रातः 8:30 बजे सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। रविवार, 24 सितम्बर 2023 को धूपदशमी पर्व पर सभी जिन मंदिरों में धूप खेवन होगा।
बृहस्पतिवार 28 सितम्बर 2023 को अनंत चतुर्दशी पर्व पर भगवान वासुपूज्य स्वामी के निर्वाण कल्याणक पर भगवान को सामूहिक निर्वाण लाडू प्रातः 8:30 बजे चढ़ाया जाएगा। भव्य शोभायात्रा सुबह 10:30 बजे श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गाँधी से प्रारम्भ होगी जो कि तीर्थंकर महावीर चौक से झंडा बाजार जैन मंदिर, अखाड़ा मोहल्ला, मोती बाजार, कोतवाली, पल्टन बाजार, घंटाघर, पंचायती मंदिर, सरनीमल बाजार, डिस्पेंसरी रोड, सर्राफा बाजार, पीपल मंडी, राजा रोड से प्रिंस चौक होते हुए वापस जैन भवन पर पहुँचेगी। रथयात्रा मे विशेष आकर्षण प्रथम बार नये स्वरूप मे ऐरावत हाथी होगा, जिस पर धनकुबेर रत्नवर्षा करते हुए विराजमान होंगे।
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 को जैन मिलन द्वारा श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गाँधी रोड पर सामूहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन के मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, जैन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष जैन, जैन भवन के प्रधान सुनील जैन, मनोहर लाल औषधालय के मंत्री पंकज जैन, माजरा मंदिर के उपप्रधान मुकेश जैन, उत्सव समिति संयोजक संदीप जैन, अजित जैन, अमित जैन, अंकुर जैन, नितिन जैन, जिनेन्द्र जैन उत्तराखंड जैन समाज के अध्यक्ष सुखमाल चंद जैन, धार्मिक संयोजक मुकेश जैन रोडवेज आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!