Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बिग बॉस-14 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार खत्म : अगले महीने बिग बॉस के 14वें सीजन का ग्रांड प्रीमियर होगा शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर, 2020, सोमवार। बिग बॉस – 14 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बेहद शानदार खबर है। दरअसल, फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अब, कलर्स ने सभी अटकलों को विराम देते हुए ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है कि शो का प्रीमियर कब होने वाला है। कलर्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बिग बॉस के 14वें सीजन का ग्रांड प्रीमियर अगले महीने की 3 तारीख से होने वाला है यानी 3 अक्टूबर 2020।

कलर्स ने तारीख का ऐलान करते हुए प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें सलमान शो के बारे में बता रहे हैं। अभी तक शो की थीम को लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है, लेकिन शो को ऐलान करते हुए टैगलाइन में लिखा गया है कि अब 2020 की हर समस्या को चकनाचूर करने का वक्त आ गया है। इससे लगता है कि बिग बॉस का ये सीजन वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

प्रोमो में दिख रहा है कि सबसे पहले सलमान खान दिखाई देते हैं, जो बेड़ियों से बंधे हुए हैं और उनके मुंह पर मास्क लगा हुआ है। वो पहले मास्क हटाते हैं और फिर अपने बेड़ियां भी तोड़ते हैं। इससे पता चलता है कि यह कोरोना वायरस से जोड़ा गया है, जिसमें मास्क और लॉकडाउन को दूर करने की ओर इशारा किया गया है। साथ ही सलमान भी 2020 को जवाब देने का बात कह रहे हैं।

साथ ही इस प्रोमो में हर सीन उल्टा की बात भी कही जा रही है, इससे जोड़कर भी शो में कुछ नया हो सकता है। अब यह तो धीरे-धीरे पता चल जाएगा कि शो की थीम कैसी होगी और शो में कौन-कौन शामिल होगा। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन यह तय हो गया है कि बिग बॉस की टीम 3 अक्टूबर से फुल एंटरटेनमेंट लेकर आ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!