Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डनैनीतालसामाजिक गतिविधियाँ

राज्यपाल ने राजभवन परिसर, नैनीताल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 मई 2023, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने मंगलवार को राजभवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में नैनीताल जिले के ब्लॉक भीमताल, रामनगर, रामगढ़, हल्द्वानी की महिलाओं ने अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

महिला समूह द्वारा बनाए गए इन उत्पादों का अवलोकन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति बेहद प्रतिभावान होने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा की महिला स्वयं समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को लोकल से ग्लोबल तक ले जाने की जरूरत है। इसके लिए उत्पादों में वैल्यू एडिशन के साथ-साथ उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग पर फोकस करना होगा। कुछ महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों को विदेशों में बिक्री किए जाने पर राज्यपाल ने उनकी सराहना की और कहा कि ऐसे समूह अन्य के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राज्यपाल ने कहा स्वयं सहायता समूहों को अपनी आय बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी अपने समूहों से जोड़ें। राज्यपाल ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों वुडन कलाकृतियां, ऐंपण, हैन्डीक्राफ्ट, एलईडी लाइट्स, मसाले, बेकरी उत्पाद, अचार, जैम आदि की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये सभी उत्पाद नैनीताल में आने वाले प्रत्येक पर्यटक खरीदे इस ओर अधिकारियों को कार्य करने की जरूरत है।

राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि स्वयं सहायता समूहों को विभागीय योजनाओं के माध्यम से हरसंभव मदद दी जाए। समूहों को उत्पादों के विपणन के लिए अधिक से अधिक आउटलेट उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग प्रशिक्षण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने जनपद में स्थापित स्वयं सहायता समूहों व ग्राम्य विकास के अन्य योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारीगण तथा विभिन्न क्षेत्रों से आयी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!