Breaking News :
>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डनैनीतालशैक्षिक गतिविधियाँ

राज्यपाल ने शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के 154वें वार्षिकोत्सव में किया बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

राज्यपाल ने स्कूल में कई दशकों से अनवरत सेवायें देने वाले शिक्षकों व स्टाफ को सम्मानित किया

विभिन्न शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक गतिविधियों में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 जून 2023, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सोमवार को शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के 154वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने स्कूल में कई दशकों से अनवरत सेवायें देने वाले शिक्षकों व स्टाफ को सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक गतिविधियों में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया।

वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शेरवुड 154 वर्षों से गौरवशाली इतिहास के साथ शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण से बड़ी भूमिका निभा रहा है। शेरवुड जैसे प्रतिष्ठित स्कूल का हिस्सा होना अपने आप में सौभाग्य का विषय है। यहाँ से पढ़े लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में देश की गौरवपूर्ण सेवा की है। उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल मानेक शॉ हो या प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा हों, इसके अलावा अनेकों ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में शेरवुड स्कूल व देश को गौरवान्वित किया है।

राज्यपाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर आप सभी को देश व समाज के बेहतर निर्माण हेतु अपना योगदान देना है। अमृतकाल के 25 वर्षों में आप सभी का योगदान महत्वपूर्ण होने वाला है जो विकसित भारत, विश्वगुरु भारत व आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना का साकार करेगा। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है इसमें आप सभी युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।

राज्यपाल ने कहा कि छात्र-छात्रायें अपने अंदर आत्मानुशासन, आत्मनियंत्रण और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ-साथ दया, करूणा जैसे गुणों को भी धारण करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा या सीखना एक सतत प्रक्रिया है और हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहें। अपने माता-पिता, गुरुजनों और सच्चे दोस्तों को कभी न भूलें। राज्यपाल ने स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित स्कूल के संस्थापक सदस्यों को बधाई दी और कहा कि उनके द्वारा इस शिक्षा के मंदिर को विद्यार्थियों हेतु, सर्वांगीण विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया है। इस कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व छात्र रहे जीओसी 51 सब एरिया मेजर जनरल राकेश कुमार झा ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू सहित स्कूल के शिक्षक छात्र-छात्राएं और पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!