Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

‘विकसित भारत 2047’ युवा संवाद में राज्यपाल ने छात्रों से किया संवाद

राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— युवा शक्ति के बल पर भारत बनेगा विश्वगुरु

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम “विकसित भारत 2047” के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। क्रमवार दिए गए संबोधनों में युवा भारत के नेतृत्व, दृष्टि और आत्मविश्वास की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने विकसित भारत 2047 को लेकर अपने संकल्प और दृष्टिकोण को प्रभावशाली ढंग से रखा। विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भरता, डिजिटल सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों पर आधारित समाज का निर्माण भी इसका अभिन्न हिस्सा है। युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति को सबसे मजबूत आधार बताते हुए अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

राज्यपाल ने युवाओं के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की स्पष्ट सोच और दूरदर्शी दृष्टिकोण यह दर्शाते हैं कि युवा सामर्थ्य के बल पर भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया सशक्त विजन और स्पष्ट रोडमैप अत्यंत प्रशंसनीय है।
राज्यपाल ने युवाओं को नए भारत की आशा और भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अतिरिक्त परिश्रम, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। जब अन्य लोग थक जाएं, तब भी लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने युवाओं से असीमित सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्म-अनुशासन, आत्मसंयम, साहस और चरित्र निर्माण पर बल देते हुए समाज के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। अंत में राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में वेलहम गर्ल्स स्कूल देहरादून, शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल, टोन्स ब्रिज स्कूल, सेंट जोसेफ अकादमी देहरादून तथा सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!