Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखंड की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, पूर्व सैनिकों और प्रदेशवासियों को दी शुभकामनायें

“विजय दिवस, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है” : राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य

“राज्य में भारतीय सेना को समर्पित एक ऐसा भव्य स्मारक बनाया जाएगा जिसमें भारतीय सेना के गौरवमय इतिहास की झलक प्रदर्शित की जाएगी” : मुख्यमंत्री

[highlight]“हमेशा याद रखा जाएगा सैनिकों का बलिदान”[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2020, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, पूर्व सैनिकों और प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी हैं।

विजय दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश जारी कर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि विजय दिवस, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित सेना के प्रत्येक जवान और शहीद पर राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को गर्व है। भारत के प्रत्येक नागरिक के हृदय में भारतीय सेना के प्रति अपार स्नेह व सम्मान है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम और मान को स्थापित करता है। उन्होंने 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूट गया था। उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहाँ सदैव देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके लिए जिलों में एडीएम स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भारतीय सेना को समर्पित एक ऐसा भव्य स्मारक बनाया जाएगा जिसमें भारतीय सेना के गौरवमय इतिहास की झलक प्रदर्शित की जाएगी। इससे हमारी भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमे अपने सैनिकों की वीरता पर नाज है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!