Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

केंद्र सरकार की ही तरह उत्तराखंड सरकार भी अपशिष्ट के निस्तारण के मद्देनजर प्रभावी प्रबंधन पर दे रही है जोर

शहरी क्षेत्रों की भाँति गाँवों को भी स्वच्छ-सुंदर बनाने की दिशा में सरकार उठाने जा रही महत्वपूर्ण कदम

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। शहरी क्षेत्रों की भांति गाँवों को भी स्वच्छ-सुंदर बनाने की दिशा में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। गाँवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतें न केवल कदम उठायेंगी, बल्कि यूजर चार्ज भी वसूल सकेंगी और इसका निर्धारण वे स्वयं करेंगी। इसकी वसूली का जिम्मा महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। इससे जहाँ ग्राम पंचायत की आय का स्रोत विकसित होगा, वहीं स्वरोजगार के अवसर भी सृजित हो सकेंगे।

केंद्र सरकार की ही तरह उत्तराखंड सरकार भी लगातार ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट के निस्तारण के मद्देनजर प्रभावी प्रबंधन पर जोर दे रही है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार ने राज्य के 102 शहरी क्षेत्रों के बाद अब यहाँ की 7791 ग्राम पंचायतों पर ध्यान केंद्रित किया है।

सभी ब्लाक मुख्यालयों में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के मद्देनजर लगाए जा रहे हैं कांपेक्टर

वास्तविकता यह है कि गाँवों से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन हेतु कुछ प्रभावी कदम अवश्य उठाए गए हैं, लेकिन लेकिन इनके क्रियावयन में तेजी लाने आवश्यकता है। अब ठोस एवं तरल अपशिष्ट के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर इसे धरातल पर उतारने को कहा गया है। इस दिशा में ग्राम पंचायतों द्वारा उठाए जाने वाले कदमों में पंचायती राज विभाग सहयोग देगा। इसके अतिरिक्त तय कार्ययोजना के अनुसार प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के मद्देनजर सभी ब्लाक मुख्यालयों में कांपेक्टर लगाए जा रहे हैं।

ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि सभी ग्राम पंचायतों से निकलने वाला प्लास्टिक कचरा कांपेक्टर तक पहुँचे, जहाँ से इसे हरिद्वार व हल्द्वानी स्थित रिसाइक्लिंग प्लांट में भेजा जाएगा। तरल अपशिष्ट के निस्तारण को गाँवों में 4 से 5 घरों के लिए एक-एक पिट बनाने पर जोर दिया जाएगा।

समस्त ग्राम पंचायतों में 7 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी विशेष बैठक

ठोस एवं तरल अपशिष्ट के निस्तारण को लेकर चर्चा हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में 7 दिसंबर 2022 को विशेष बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय निवासियों को जागरूक करने के साथ ही इसमें सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।

गाँव स्वच्छ और सुंदर बने रहें, इसके लिए कूड़ा-कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें ग्राम पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। गाँवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतें न केवल कदम उठायेंगी, बल्कि यूजर चार्ज भी वसूल सकेंगी और इसका निर्धारण वे स्वयं करेंगी। बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं कि यूजर चार्ज की वसूली के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!