Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

नाज़िया नसीम बनी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीज़न की पहली करोड़पति – 12 सवालों के दिए सही जवाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2020, गुरुवार। सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोपड़ति’ के 12वें सीज़न को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। बुधवार को रांची की रहने वाली नाज़िया नसीम ने 1 करोड़ जीतकर इस सीज़न की पहली करोड़पति बनने का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। लेकिन करोड़ति बनने का ये सिलसिला अभी नज़िया पर नहीं रुकेगा। क्योंकि जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को एक और करोड़पति कंटेस्टेंट मिलने वाला है। और सबसे ख़ास बात ये है कि सीज़न का दूसरा करोड़पति कंटेस्टेंट भी एक महिला ही होंगी।

जी हां, सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नंवबर के एपिसोड का एक प्रोमो आज ही जारी कर दिया है जिसमें मोहिता शर्मा नाम की एक महिला आईपीएस अधिकारी 1 करोड़ रुपए की धनराशी जीतती नज़र आ रही हैं। मोहिता इस सीज़न की दूसरी करोड़पति होंगी, हालांकि 1 करोड़ जीतने के बाद अब वो 7 करोड़ की भारी धनराशी भी जीत पाएंगी या नहीं ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा।

[box type=”shadow” ]वीडियो में दिख रहा है कि अमिताभ बच्चन मोहिता को बहुत होशियारी से खेलने की सलाह दे रहे हैं, और मोहिता कह रही हैं ‘चाहें कम धनराशी जीतकर जाऊं, लेकिन जब रात को सोऊं तो लगे कि हां मैंने बढ़िया खेला’। इसके बाद अमिताभ बच्चन अपने सिग्नेचर अंदाज में मोहिता के एक करोड़ रुपये जीतने का ऐलान कर रहे हैं। हालांकि 1 करोड़ रुपए का सवाल क्या है ये वीडियो में नहीं दिखाया गया है, लेकिन बिग बी, मोहिता के 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद उनसे 7 करोड़ रुपए का सवाल ज़रूर पूछते हुए नज़र आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो से एक बात जरूर तय हो गई है कि मोहिता इस सीज़न की दूसरी करोड़पति कंटेस्टेंट बनने वाली हैं।

[/box]

इसी के साथ हम आपको बताते हैं सीज़न की पहली करोड़पति नाज़िया नसीम से 1 करोड़ रुपए का सवाल क्या पूछा गया था। 

सवाल था : इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है ?

A. दीपिका चिखलिया

B. रूपा गांगगुली

C. नीना गुप्ता

D. किरन खेर

सही जवाब  : रूपा गांगुली

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!