Breaking News :
>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की शासी निकाय की प्रथम बैठक

छात्र-छात्राओं के मध्य संस्कृत गान आदि प्रतियोगिताओं का अधिक से अधिक को आयोजन किया जाए : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फ़रवरी 2023, गुरुवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का अवलोकन कर उनको भी प्रदेश में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के मध्य संस्कृत गान आदि प्रतियोगिताओं का अधिक से अधिक को आयोजन किया जाए। साथ ही, प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का भी अधिक से अधिक आयोजन करते हुए इसमें छात्र छात्राओं के साथ ही आचार्यों का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

बैठक में सचिव चंद्रेश यादव ने बताया कि उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा विश्वभर में उपलब्ध संस्कृत अभिलेखों को एकत्रित कर पुस्तकालय एवं अभिलेखागार बनाकर संस्कृत साहित्य के परिवर्द्धन एवं शोध को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। साथ ही संस्कृतमय वातावरण के निर्माण हेतु मंडल स्तरीय, जनपद स्तरीय एवं राज्य स्तरीय विविध संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इस अवसर पर निदेशक संस्कृत शिक्षा एवं सचिव उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी एस.पी. खाती सहित अन्य अधिकारी एवं अधिशासी निकाय के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!