Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
खेल-जगत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेला जाएगा  

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 27 जुलाई 2023, नई दिल्ली। बारिश ने टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का सफाया करने से रोक दिया, लेकिन रोहित शर्मा की टीम यह कसक आज से शुरू होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में दूर करने उतरेगी। टेस्ट की तरह वनडे में भी टीम इंडिया का वेस्टइंडीज पर वर्चस्व लंबे समय से चलता आ रहा है। विंडीज अंतिम बार भारत से वनडे सीरीज 2006 में जीता था। तब से भारत ने विंडीज से लगातार 12 वनडे सीरीज जीत ली हैं। अब उसके निशाने पर लगातार 13वीं वनडे सीरीज होगी।

भारत में आगामी वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन से चूकने के बाद वेस्टइंडीज को अपने 50 ओवर के खेल को फिर से निखारना होगा। सीरीज के पहले दो मैच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें एक अगस्त को त्रिनिदाद जाएंगी, जहां ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में तीसरा वनडे खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को पांच टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है।

वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कैरियाह, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस।

भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!