Breaking News :
>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
खेल-जगत

एशिया कप-2023 का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2023, बुधवार, नई दिल्ली। एशिया कप 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान ने ओपनिंग मैच के लिए एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई पाकिस्तान की टीम में कुछ बदलाव किया है। इफ्तिखार अहमद और नसीम शाह की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था।

पाकिस्तान ने तीन तेज गेंदबाजों के अलावा तीन स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर्स को प्लेइंग-11 में रखा है। इसके अलावा टीम की बैटिंग भी काफी मजबूत दिख रही है। फखर जमान और इमाम उल हक ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, मिडिल ऑर्डर में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, सलमान अगहा दिखेंगे। लोअर ऑर्डर में शादाब खान और मोहम्मद नवाज भी बैटिंग कर सकते हैं। पेस अटैक में नसीम के अलावा शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ नजर आएंगे।

पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में भारत और नेपाल के साथ है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका है। इस बार एशिया कप हाईब्रिड फॉर्मेट में खेला जा रहा है। चार मैच पाकिस्तान में, जबकि सुपर फोर समेत नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। श्रीलंका की जमीन पर पहला मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कैंडी में होगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!