Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

पहले दिन शाह रुख़ की Zero नहीं बनी Box Office की हीरो, जानिए कितनी हुई कमाई

मुंबई। शाह रुख़ ख़ान की ‘ज़ीरो’ का बॉक्स ऑफ़िस पर पहला दिन अच्छा गुज़रा, मगर जितनी उम्मीदें थीं, उससे बहुत कम कारोबार किया है। ज़ीरो 2018 की टॉप 5 बेस्ट ओपनिंग्स में भी शामिल नहीं हो सकी है। वहीं, किंग ख़ान ख़ुद अपना बेस्ट ओपनिंग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके।

21 दिसम्बर को देशभर में 4000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी ‘ज़ीरो’ साल 2018 की अहम और बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल थी। ट्रेड पर नज़र रखने वालों ने इसकी मेगा रिलीज़ के मद्देनज़र ₹30-35 करोड़ के बीच कलेक्शन करने का अनुमान लगाया था। मगर, ‘ज़ीरो’ सिर्फ़ ₹20.14 करोड़ पहले दिन जमा कर पायी है, जो फ़िल्म को लेकर शाह रुख़ की मेहनत और उम्मीदों के अनुरूप बिल्कुल नहीं है। ‘ज़ीरो’ इस साल के टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शंस में भी शामिल नहीं हो सकी है। साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन की ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ के नाम है, जिसने हिंदी में ₹50.75 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया। हालांकि यह फ़िल्म भी निराशाजनक साबित हुई और महज़ ₹151 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन करके फ्लॉप रही। इस साल के TOP 10 Opening Collections की सूची में ‘ज़ीरो’ नौंवे स्थान पर है।

  1. ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान- ₹50.75 करोड़
  2. संजू- ₹34.75 करोड़ करोड़
  3. रेस3- ₹29.17 करोड़
  4. गोल्ड- ₹25.25 करोड़
  5. बाग़ी2- ₹25.10 करोड़
  6. पद्मावत- ₹24 करोड़
  7. सत्यमेव जयते- ₹20.52 करोड़
  8. 2.0- ₹20.25 करोड़
  9. ज़ीरो- ₹20.14 करोड़
  10. वीरे दी वेडिंग- ₹10.70 करोड़अब अगर शाह रुख़ के निजी स्कोर की बात करें तो भी ज़ीरो उनके अपने रिकॉर्ड को ब्रेक नहीं कर सकी है। 2014 में आयी शाह रुख़ की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने ₹44.97 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो ‘ठग्स’ के बाद किसी हिंदी फ़िल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है। ‘ज़ीरो’ से बेहतर ओपनिंग ‘रईस’ की रही थी। शाह रुख़ की कुछ पिछली फ़िल्मों की ओपनिंग इस प्रकार है-जब हैरी मेट सेजल- ₹15.25 (2017)

    रईस- ₹20.42 करोड़ (2017)

    फैन- ₹19.20 करोड़ (2016)

    दिलवाले- ₹21.80 करोड़ (2015)

    हैप्पी न्यू ईयर- ₹44.97 करोड़ (2014)

    ओवरसीज़ में भी फ़िल्म का पहला दिन हल्का रहा है। अमेरिका में 272 लोकेशंस से ज़ीरो को ₹2.21 करोड़ मिले हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 50 लोकेशंस से ₹88.25 लाख ही मिल सके, वहीं न्यूज़ीलैंड में 25 लोकेशंस से ₹21.78 लाख मिले हैं। ज़ीरो दुनियाभर में 5965 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है, जिनमें से 4380 भारत और 1585 ओवरसीज़ में हैं।

    आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ‘ज़ीरो’ में शाह रुख़ ख़ान ने मेरठ के बौने बउआ सिंह का किरदार निभाया है, जो अपने क़द को लेकर बिल्कुल शर्मिंदा नहीं है, बल्कि अतिउत्साहित और काइयां क़िस्म का है। फ़िल्म में अनुष्का शर्मा स्पेस साइंटिस्ट के किरदार में हैं, जो सेरेब्रल पाल्सी की शिकार है और व्हील चेयर से बद्ध है। कटरीना कैफ़ ने फ़िल्म स्टार का रोल निभाया है, जबकि मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब बउआ के दोस्त के किरदार में हैं। फ़िल्म सलमान ख़ान और श्रीदेवी समेत कई फ़िल्मी सितारों ने कैमियो किये हैं। मगर, तमाम मसालों के बावजूद ज़ीरो पहले दिन दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब नहीं हुई है।

    फ़िल्म की एडवांस बुकिंग्स भी पिछले रविवार को शुरू कर दी गयी थीं। अब तगड़े ओपनिंग वीकेंड के लिए शनिवार और रविवार के कलेक्शंस अहम हो गये हैं। ज़ीरो को क्रिटिक्स की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फ़िल्म को एक से 4 तक स्टार्स दिये गये हैं। ज़ाहिर है कि ज़ीरो समीक्षकों की पसंद भी नहीं बन सकी है।

    उधर, ज़ीरो के साथ कन्नड़ फ़िल्म ‘केजीएफ’ की भी काफ़ी चर्चा थी, जिसे बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया गया है। सिर्फ़ हिंदी में ही इसे 1500 स्क्रींस दी गयी हैं। फ़िल्म के हिंदी डब वर्ज़न ने 2.10 करोड़ की ओपनिंग ली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!