Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

अमेरिका से पीपीई, रैपिड टेस्टिंग किट, ऑक्सीजन सिलिंडर समेत एवं मेडिकल सप्लाई की पहली खेप पहुँची भारत

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए कई देशों सहित अमेरिका की मदद जारी है। अमेरिका से ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रटेर, पीपीई, रैपिड टेस्टिंग किट समेत अन्य मेडिकल सप्लाई की पहली खेप भारत पहुंच गई है। अमेरिकी सरकार द्वारा ऐसी और फ्लाइट अगले सप्ताह में भेजे जाने की उम्मीद है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका संकट के इस समय भारत के साथ खड़ा है। क्योंकि हम एकसाथ महामारी से लड़ रहे हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से आए बयान के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना के विमान सी -17 ग्लोबमास्टर III, दूसरा अमेरिकी वायु सेना वाहक कोरोना राहत आपूर्ति से भरा हुए सामान लेकर भारत पहुंच गया है।

अमेरिका के अलावा संकट की इस घड़ी में कई अन्य देश भी सामने आए हैं। आयरलैंड भी संकट की इस घड़ी में भारत का साथ निभा रहा है। आयरलैंड से भारत को 700 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और 365 वेंटिलेटर आज सुबह भारत पहुंचा गया। वहीं यूके से 280 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ मेडिकल सामानों की तीसरी खेप भी आज सुबह भारत पहुंच गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यूके का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये महामारी के खिलाफ लड़ाई में हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है।

विदित रहे कि रोमानिया की तरफ से भी 80 ऑक्सीजन कंसेनटेटर्स और 75 ऑक्सजीन सिलेंडर भारत भेजे गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रोमानिया का शुक्रिया अदा किया है। वहीं जापान ने भी संकट की इस घड़ी में भारत का साथ देने का फैसला लिया है। भारत में जापान के राजदूत, सतोशी सुजुकी ने कहा कि जापान जरूरत के समय में भारत के साथ खड़ा है। हमने 300 ऑक्सीजन जनरेटर और 300 वेंटिलेटर प्रदान करने की प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!