Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

कोरोना की चपेट में आए साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता सूर्या शिवकुमार, कहा-‘अभी तक सब कुछ सामान्य नहीं हुआ’

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 फ़रवरी 2021, सोमवार। देशभर में भले की कोविड-19 की वैक्सीन आ गई हो, लेकिन कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। आम से लेकर खास तक, इस महामारी की चपेट में अब तक लाखों लोग आ चुके हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता सूर्या शिवकुमार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।

सूर्या शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। सूर्या शिवकुमार अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है।

सूर्या शिवकुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं कोरोना वायरस से पीड़ित हूं और इलाज करवा रहा हूं। हम सभी महसूस करेंगे कि जीवन अभी तक सब कुछ सामान्य नहीं हुआ है। डर से लकवा नहीं हो सकता। साथ ही सुरक्षा और ध्यान जरूरी है। सभी डॉक्टरों को प्यार और धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर सूर्या शिवकुमार का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट करके उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कोरोना वायरस ने किसी फिल्मी सितारे को अपना शिकार बनाया है।

सूर्या शिवकुमार से पहले भी कई फिल्मी सितारे कोरोना महामारी का शिकार हो चुके हैं। इनमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। बीते साल जया बच्चन को छोड़कर अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। पूरे बच्चन परिवार का मुंबई के नानवती अस्पताल में इलाज भी चला था। इनके अलावा साउथ सिनेमा के भी कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ थे।

विदित रहे कि सूर्या शिवकुमार की तो उनकी गिनती साउथ सिनेमा के शानदार कलाकारों में होती है। उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म नेररुक्कू नेर से की थी। वह साउथ की अब तक कई शानदार फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। आखिरी बार सूर्या शिवकुमार फिल्म सोरारई पोटरु में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बीते साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। दर्शकों ने सूर्या शिवकुमार की इस फिल्म को खूब पसंद किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!