Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

आज वसंत पंचमी शुभअवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषित : 18 मई को प्रातः 4:15 बजे खुलेंगे कपाट

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ फ़रवरी २०२१, मंगलवार, गोपेश्वर। देश के प्रसिद्ध चार धामों में से एक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय कर दी गई है। 18 मई को ब्रह्म बेला में प्रातः 4 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। आज बसंत पंचमी के धार्मिक महोत्सव पर नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में टेहरी नरेश महाराजा मनुजेंद्र शाह ने पारंपरिक तौर पर धाम के कपाट खुलने की विधिवत घोषणा की।

इससे पहले राज दरबार में गणेश और पंचांग पूजा के साथ भगवान श्री बदरी विशाल का आवाहन किया गया, जबकि श्री बदरीनाथ धाम का तेल कलश डिमरी पुजारियों ने नरेंद्र नगर राजदरबार पहुंचा दिया है। कपाट खुलने की तिथि तय करने के साथ ही भगवान श्री बदरी विशाल के नित्य प्रति अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पिरोने की तिथि भी निश्चित कर दी गई है।

 

इस अवसर पर राज दरबार नरेंद्र नगर में बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरीपाद, डिमरी पंचायत के पदाधिकारी, सांसद तीरथ रावत, धर्माधिकारी भुवन उनियाल, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यधिकारी बीड़ी सिंह, चारधाम के उपाध्यक्ष जेपी ममगाईं, पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!