Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डधार्मिकहरिद्वार

मूसलाधार बारिश और जलभराव में भी कम नहीं हुआ कांवड़ियों का जोश, भोले की जयकारों के साथ आगे बढ़ा रहे कदम 

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2023, बुधवार, हरिद्वार। धर्मनगरी में मूसलाधार बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। सड़कों पर चारों तरफ कई-कई फीट तक पानी भर गया। इसके बावजूद शिवभक्तों के कदम नहीं थमे। बारिश और जलभराव के बीच शिवभक्त चंद्राचार्य चौक के निकट तैरकर जाते भी दिखे। इतना ही नहीं गंगाजल को गंदे पानी से बचाने के लिए कांवड़ को कंधे से उठाकर सिर पर रखते भी कांवड़िये देखे गए। इस दौरान भी वह शिव शंकर की जयघोष करते हुए नजर आए।

मूसलाधार बारिश शहर से लेकर देहात तक हर जगह आफत बनी हुई है। जलभराव और भू धंसाव की समस्या से लोग जूझते हुए दिखे। शहर की सड़कें जलमग्न हो गयी। कई इलाकों में सड़कें तेज बारिश के बाद हुए जलभराव से नहर का रुप ले चुकी थी। इस बीच कांवड़ियों की जोश देखते ही बन रहा था। हरकी पैड़ी में गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िये चंद्राचार्य चौक पर भरे बारिश के पानी को तैरकर पार करते दिखे।

अलकनंदा होटल के निकट से कांवड़िये हरकी पैड़ी गंगाजल लेने जाते हैं। इस मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति होने पर कांवड़िये आधे पानी में डुबकर गंगाजल लेकर जाते हुए दिखाई दिखे। इस दौरान भी कांवड़िए भोले तेरा जयकार के नारे लगाते हुए दिखे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *