Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्ड

यमुनोत्री में भक्तों का उत्साह बरकरार, पर चारधाम में कुल संख्या में गिरावट

उत्तराखंड-  चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की श्रद्धा तो मजबूत रही, लेकिन कुल यात्रियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। विशेषकर यमुनोत्री धाम में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। बीते एक महीने में यहां करीब 3.29 लाख श्रद्धालुओं ने तप्त कुंड में स्नान कर मां यमुना के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर समिति को दान पात्र और रसीद बुक के माध्यम से 23 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष व एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी के अनुसार, यात्रा सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं बेहतर मिल रही हैं और समिति की आय में भी निरंतर वृद्धि हो रही है।

हालांकि, एसडीसी फाउंडेशन द्वारा जारी विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि 2025 की यात्रा के पहले महीने में श्रद्धालुओं की कुल संख्या में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में मिलाकर इस बार 17,17,619 तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 19,56,269 था।

धामवार आंकड़े (2025 बनाम 2024):

  • केदारनाथ: 6,49,161 बनाम 7,48,348 — 13% की गिरावट
  • बदरीनाथ: 4,57,409 बनाम 4,72,065 — 3% की गिरावट
  • यमुनोत्री: 3,02,713 बनाम 3,46,545 — 11% की गिरावट
  • गंगोत्री: 2,93,228 बनाम 3,39,892 — 14% की गिरावट

विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम की अनिश्चितता, मार्गों की स्थिति और कुछ शुरुआती व्यवस्थागत चुनौतियों के चलते यह गिरावट सामने आई है। बावजूद इसके, यमुनोत्री जैसे तीर्थों पर श्रद्धालुओं की भीड़ यह दर्शाती है कि आस्था और विश्वास में अब भी कोई कमी नहीं आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!