Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

दक्षिण भारत के राज्यों में कोरोना वायरस का डबल म्यूटेंट वैरिएंट (बी.1.617) फैल रहा तेजी से

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दक्षिण भारत के राज्यों में कोरोना वायरस का डबल म्यूटेंट वैरिएंट (बी.1.617) तेजी से फैल रहा है। इससे पहले दक्षिण भारत में कोरोना वायरस का एन440के वैरिएंट चिंता का कारण बना हुआ थआ। कोशिका एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के विज्ञानियों के मुताबिक डबल म्यूटेंट का प्रसार एन440के वैरिएंट से भी तेजी से हो रहा है।

सीसीएमबी के पूर्व निदेशक राकेश मिश्र ने कहा कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाद अब तेलंगाना में भी डबल म्यूटेंट का प्रभाव ज्यादा हो गया है। इस साल के शुरू में सीसीएमबी ने पांच हजार वैरिएंट का विस्तार से विश्लेषण किया था। इसमें पाया गया था कि कोरोना वायरस के अन्य वैरिएंट की तुलना में एन440के वैरिएंट दक्षिण भारत में बहुत तेजी से फैल रहा है। सीसीएमबी के विज्ञानी दिव्य तेज सोवपति ने कहा कि डबल म्यूटेंट उपरोक्त राज्यों के साथ ही केरल में भी एन440के वैरिएंट को पीछे छोड़ रहा है।

सीसीएमबी के विज्ञानी दिव्य तेज सोवपति ने कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान दक्षिण भारत में एन440के वैरिएंट चिंता का कारण बना था, लेकिन दूसरी लहर में डबल म्यूटेंट जैसे बी.1.617 और बी 117 तेजी से इसकी जगह ले रहा है, यानी ज्यादा मरीजों में डबल म्यूटेंट का संक्रमण ही पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केरल को लेकर ज्यादा आंकड़े तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन जो भी थोड़े आंकड़े मिले हैं, उससे पता चलता है कि राज्य में बी 117 तेजी से फैल रहा है। डबल म्यूटेंट यानी बी.1.617 में तीन नए स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हुए हैं। सोवपति के मुताबिक मार्च की तुलना में डबल म्यूटेंट का प्रसार फरवरी में तेजी से हुआ।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक सुजीत सिंह ने पिछले महीने एक वेबिनार में बताया था कि महाराष्ट्र के कई शहरों में 50 फीसद से ज्यादा नमूनों में डबल म्यूटेंट वैरिएंट पाया गया था, जबकि मार्च के दूसरे हफ्ते में 28 फीसद नमूनों में ब्रिटेन में मिला वैरिएंट पाया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!