Breaking News :
>>पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश>>नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश>>मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार>>इंडिया-इजराइल परियोजना: बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल>>स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर>>पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव>>‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक>>जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्डदेहरादून

निर्माण प्रोजेक्ट्स के लिए सड़क कटिंग की अनुमति हेतु आधी-अधूरी तैयारी से आने वाले विभागों को जिलाधिकारी ने लगाई कड़ी फटकार।

जिलाधिकारी ने पढ़ाया अधिकारियों को पाठ, निर्माण कार्यों से पूर्व बताना होता है डंपिंग जोन का स्थान, वर्क टाइम एंड ड्यूरेशन, इंजीनियरिंग की पढ़ाई का है यह बेसिक सबक।

अपनी मर्जी नहीं डाल सकते कहीं भी मलबा और न ही अनिश्चितलीन हो सकती है सड़क खुदान, जनमानस को असुविधा।

चेतावनी : जनपद में बिना अनुमति तथा अनुमति से अधिक सड़क खुवाई करने पर होगी अपराधिक कार्यवाही, जनमानस की समस्या/सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के सख्त निर्देश।

निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में करना होगा पूर्ण, अनिश्चित काल के लिए नहीं कर सकते आवागमन बाधित, आमजन को परेशान जिलाधिकारी।

जो विभाग नहीं थे तैयारी के साथ रोक दिए उनके सभी काम, कहा मौके पर ही दूँगा निर्णय यदि आप है तैयार।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 12 अक्टूबर 2024, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्माण कार्यों हेतु अनुमति मौके पर ही दिये जाने हेतु एक ही टेबल पर निर्णय की व्यवस्था बनाई गई है ताकि निर्माण कार्य बाधित न हों तथा निर्माण हेतु बार-2 सड़क न खोदी जाए। इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के देहरादून क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मार्गों पर रोड कटिंग की अनुमति के सम्बन्ध में ऋषिपर्णा सभागार में सम्बन्धित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक ली।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यों हेतु खोदी गई सड़क को समय नहीं किया जाता है, जिससे जनमानस को समस्या होती है तथा बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिस पर उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अनुमति से अधिक तथा बिना अनुमति के सड़क कटिंग करने पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बैठक में निर्माण कार्यों हेतु आधी-अधूरी तैयारी से आए पेयजल निगम, यूपीसीएल, यूयूएसडीए के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को जिलाधिकारी ने फटकार लगाई।

जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देश

👉 पेयजल निगम के अधिकारियों को कड़ा संदेश, डपिंग जोन को स्टीमेट का पार्ट बनाए कार्यदायी संस्थायें।

👉 निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर देना होगा प्रमाण-पत्र।

👉 रोड कटिंग से पहले सड़क, मरम्मत का चार्ज करना होगा जमा।

👉 विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि एकबार रोड कटिंग पर सभी कार्य हो जायें पूर्ण बार-2 न खोदी जाए सड़क।

👉 अनुमति से अधिक की खुदाई करने पर होगी प्राथमिकी दर्ज।

👉 व्यस्ततम सड़कों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 05 बजे तक ही करेंगे करना होगा कार्य, कार्यों के रोड कटिंग वाले स्थानों पर करने होगें सुरक्षा के इंतजाम एवं लगाने होंने साईनेज।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पेयजल निगम एवं अन्य समस्त कार्यदायी संस्था अपने निर्माण कार्यों की अनुमति के साथ डंपिंग जोन की स्थति भी स्पष्ट रूप से वर्णित करेंगे। साथ जो भी कार्यदायी संस्थायें निर्माण कार्यों हेतु अनुमति हेतु आवेदन कर रहीं हैं वे पूर्ण जानकारी एवं कार्यों निर्धारित समयावधि का उल्लेख करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण के तत्काल बाद सड़क को करना होगा सुव्यवस्थित तथा सड़क खुदाई की अनुमति से पूर्व जमा करनी होगी सड़क ठीक कराने की धनराशि। साथ ही पुराने कार्य पूर्ण करने के उपरान्त ही नए कार्यों की अनुमति दी जायेगी। निर्माण साईटों पर कार्यदायी संस्थाओं को मौके पर रखने होगा अपना कार्मिक।

जिलाधिकारी ने सभी ऐसे विभाग जिनमें विद्युत, पेयजल निगम, जल संस्थान बीएसएनल आदि विभाग आपसी समन्वय बैठक करें ताकि सड़क न खोदी जाए। साथ ही निर्देशित किया कि बाजारों एवं एवं व्यस्ततम सड़कों रात्रि 10 बजे ये प्रातः 05 तक ही कार्य करना होगा, जिससे जनमानस को समस्या न हो।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मोहित कुमार, यूपीसीएल, एडीबी, पेयजल निगम, जल संस्थान, यूयूएसडीए, गैल आदि के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!