Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव सप्ताह में चार दिन सुनेंगे आम जनता की शिकायतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर प्रत्येक सप्ताह सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमलोगों द्वारा 13 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें मुख्यरूप से शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने, भूमि पर कब्जा दिलाने तथा रोड कटिंग का मुआवजा सहित जमीन की पैमाईश को लेकर उठाई गई।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान:

  • साईलोक जीएमएस रोड के देवेन्द्र सिंह, फरमान सिद्धकी, थैना कालसी के विरेन्द्र तोमर, आशीष कुशवाह ने शस्त्र लाईसेंस की माँग की जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी शस्त्र को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • ए.के. सिन्हा तपोवन एन्कलेव द्वारा खाले पर हो रहे अवैध तरीके से कब्जा करने की शिकायत की इस पर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाल्टा के अनिल दत्त ने अवैध कब्जे को लेकर शिकायती पत्र प्रस्तुत किए इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • जनसुनवाई में बुजुर्ग रतन सिंह ने पीएमजीएसवाई के माध्यम सैसा समाई सम्पर्क मार्ग निर्माण में गौशाला एवं पैदल रास्ता खराब होने तथा प्रयुक्त भूमि का मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई, इस पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई कालसी को दूरभाष के माध्यम से तत्काल मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • खिलानंद गैनपाल ने करनपुर में दुकान पर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर शिकायत की, इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को सिविल कोर्ट में मामला दर्ज करने को कहा।
  • निंरजनपुर माजरा के चिल्ड्रन माॅर्डन एकेडमी के द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर कार्मिकों के वेतन को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज कराने को कहा।
  • शिमला रोड की आशा जखमोला के जूनियर स्तर पर पदोन्नति मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!