Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सभी बीडीओ को पौध रोपण करने हेतु स्थान चिन्हित करने के साथ ही पौध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2022, सोमवार, उत्तरकाशी। हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में 1 लाख से अधिक फलदार, चारा विकास की पौध रोपित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देशित करते हुए विकास खंड स्तर पर बृहद रूप से पौध रोपण करने हेतु स्थान चिन्हित करने के साथ ही पौध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोमवार को एनआईसी कक्ष में हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व को भव्य रूप से उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसलिए वन, उद्यान, कृषि सहित अन्य विभाग समय रहते व्यापक स्तर पर समुचित तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए बृहद रूप से वृक्षारोपण किया जाय। आजादी का अमृत सरोवरों, प्राकृतिक जल स्रोत,नदियों के आस-पास भी चारा विकास की पौध लगाई जाए, ताकि जल स्रोत रिचार्ज होने के साथ पशुपालकों को चारा घास की आवश्यकता को भी पूर्ण किया जा सकें।जिलाधिकारी ने कहा कि पौध रोपण करते समय मौसम आधारित फलदार,चारा विकास की पौध का चयन किया जाय। उद्यानीकरण हेतु वन पंचायत एवं सिविल भूमि का जिओ टेग किया जाय ताकि पौध की सुरक्षा हेतु सिंचाई,घेरबाड़ की आवश्यकता को देखते व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकें। सामुहिक किसानों के खेत में एक साथ उद्यानीकरण का कार्य किया जाय। जिलाधिकारी ने आजीविका को बढ़ावा देने एवं स्वंय सहायता समूह को मजबूत करने के निर्देश बीडीओ को दिए। प्रत्येक ब्लाक में मनरेगा के अंर्तगत दो-दो नर्सरी बनाने के साथ ही समूह को मजबूत कर आजीविका का संवर्धन करने को कहा। इसके अतिरिक्त विकास खंड स्तर पर अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस को हरेला पर्व में शामिल कर बृहद वृक्षारोपण में भागीदारी सुनिश्चित करायी जाय। पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा द्वारा अवगत कराया गया कि इस बार हरेला पर्व की थीम सेल्फी विथ प्लांट निर्धारित की गई है जो हरेला पर्व से शुरू होगी। इसके तहत पौध की जिओ टैगिंग के साथ सेल्फी भेज सकेंगे। इस अभियान में जिलाधिकारी ने विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों को भी जोड़ने के निर्देश सीईओ को दिए। इस दौरान उपनिदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क रंगनाथ पांडेय,डीएफओ बड़कोट सुबोध कुमार काला सहित सभी बीडीओ वर्चुअल जुड़े रहे।

बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर, डीडीओ के.के. पंत,सीएचओ डॉo रजनीश सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जितेन्द्र वर्मा, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!