Breaking News :
>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर कुर्मांचल परिवार ने बढ़ाया उत्साह

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 20 सितम्बर 2026, देहरादून। कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा की ओर से रविवार, 20 सितंबर को नेहरू कॉलोनी स्थित शिवालिक होटल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के माध्यम से वर्श 2026 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुर्मांचल परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला डॉ. महेश चंद्र नैनवाल तथा द दून स्कूल, देहरादून के एचओडी मैथ्स चंदन सिंह घुघत्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद धर्मपुर शाखा के अंतर्गत आने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मान पत्र, डॉक्यूमेंट फोल्डर, पुस्तक, पेन एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सरकारी विद्यालयों से अध्ययन करते हुए उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए हैं। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में तनिष्का बिष्ट ने 85 प्रतिशत, दृष्टि ध्यानी ने 86 प्रतिशत, रिद्धि पांडे ने 88.4 प्रतिशत, चिन्मय चैधरी ने 75 प्रतिशत, अगस्त्य शाह ने 82 प्रतिशत, अचिन्त्य शाह ने 82 प्रतिशत, अक्षिता मनराल ने 84 प्रतिशत तथा हाई बोर्ड परीक्षा में मितेश खोलिया ने 95.4 प्रतिशत, निष्ठा पांडे ने 96.6 प्रतिशत, स्वाति गुरूरानी ने 88.6 प्रतिशत, अराघ्या नेगी ने 80 प्रतिशत, तन्मय ध्यानी ने 72 प्रतिशत, देवांष राणा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि डॉ. महेश चंद्र नैनवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके परिश्रम का परिणाम नहीं, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है। सम्मान समारोह बच्चों के भीतर आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा करते हैं। हमें अपनी सफलता को मंजिल न मानकर निरंतर सीखते रहना चाहिए। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें, अनुशासन अपनायें और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ, संस्कार, सम्मान एवं सेवा भाव को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस सम्मान समारोह के सफल आयोजन हेतु कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित सभी सम्मानित जनों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

मुख्य अतिथि चंदन सिंह घुघत्याल ने कहा, ‘‘मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास विद्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया है। सफलता के इस पड़ाव पर उन्हें और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित होना चाहिए।
प्रत्येक विद्यार्थी में कुछ विशेष करने की क्षमता होती है, आवश्यकता केवल अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देने की है।’’ उन्होंने ईगल की कहानी सुनकर छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने, हिम्मत नहीं हारने तथा हर प्रश्न को लॉजिकल रूप से सोचने की प्रेरणा दी।

समारोह के संयोजक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने इस सम्मान समारोह की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देहरादून में कुर्मांचल परिषद् की दस शाखायें, अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही हैं तथा शीघ्र ही चार अन्य क्षेत्रों में भी इसकी शाखायें खोलने की बात कही। विदित रहें कि संयोजक राजेंद्र सिंह बिष्ट कुर्मांचल परिषद्, धर्मपुर शाखा के संरक्षक हैं तथा कुर्मांचल परिषद् को इनका सहयोग मिलता रहता है।

कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद धर्मपुर शाखा के सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि धर्मपुर शाखा सदैव प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। हमारा उद्देश्य केवल मेधावी बच्चों का सम्मान करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। आज सम्मानित विद्यार्थी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनें और अपने परिवार, समाज तथा उत्तराखंड का नाम रोशन करें। शिक्षा ही समाज की प्रगति का मजबूत आधार है।’’
उन्होंने आये हुए समस्त अतिथियों, छात्र-छात्राओं, कलाकारों, मीडिया जनों सहित सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सभी सम्मानित जनों का धन्यवाद किया।

शाखा के सचिव शिव प्रताप सिंह मनराल ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ पूरे कुर्मांचल परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। प्रतिभा को पहचानना और उसे सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन बच्चों के मन में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं। हम भविष्य में भी शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे।’’

कार्यक्रम में कुर्मांचल संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। समारोह के मध्य कुमाऊँनी कलाकारों गणेश काण्डपाल, लीला पयाल, नीरजा उप्रेती, मनमोहन बटकोरा एवं सुंदर आगरी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने कुमाऊँ की लोक संस्कृति, परंपरा और लोकगीतों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ललित चन्द्र जोशी ने किया। इस अवसर पर परिषद् के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव शिव प्रताप सिंह मनराल, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती सोनल शाह सहित कार्यकारिणी के घनश्याम चन्द्र जोशी, अनूप सिंह फर्त्याल, श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती सीमा शाह, सुंदर आगरी, ललित चन्द्र जोशी, सुरेन्द्र अंडोला, हरी सुमन बिष्ट, तेज सिंह रावत, श्रीमती वैजयन्ती खनका, घनश्याम पाण्डे, एल.एम.एस. मनराल, गिरीश चन्द्र पाण्डे, हर्षवर्धन मिश्रा, रमेश राणा, श्रीमती शोभा पाण्डे, श्रीमती रजनी चैधरी, श्रीमती विमला मनराल, श्रीमती देवकी उप्रेती, राजेंद्र काण्डपाल, पदम सिंह बिष्ट एवं देवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा कुर्मांचल समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह के उपरान्त सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!